
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की अपील… प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर पार्वती के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया‘ प्रज्जवलित कर विधायक ने प्रधानमंत्री जी को दी जन्मदिन की बधाई, सेवा संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ

आष्टा । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आष्टा नगर की जीवनदायिनी माँ पार्वती नदी के तट पर नपा परिषद आष्टा द्वारा आयोजित आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सभी वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओ,जनप्रतिनिधियों के साथ आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की एवं बधाई शुभकामनाएं दी । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा,

समर्पण के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज उनके जन्मदिन दिन 17 सितंबर से आशीर्वाद का दिया जला कर 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ हुआ है । 17 सितम्बर को आज सायं 7 बजे आष्टा की जीवनदायनी पार्वतीनदी के नवीन घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया । इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री अवधनारायण सोनी,प्रसिध्द चित्रकार अलका पाठक,पत्रकार सुधीर पाठक,धारासिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नगर भाजपा अध्यक्ष अंजलि विशाल चौरसिया, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर धामसहित सभी वरिष्ठ

जनों,पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हजारों दीप प्रज्जवलित किये ओर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की । प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो जावर,डोडी,मैना, कोठरी,ग्रामीण,खाचरौद,सिद्दिकगंज,आष्टा नगर मंडल में बूथ स्तर तक आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया एवं सभी ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई दी । सांदीपनी विद्यालय में भी विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आशीर्वाद का दीप जलाया । आज सभी आठो मंडलो में पार्टी कार्यकर्ता के साथ ही सभी बूथों पर निवास करने वाले लाभार्थियों ने भी,कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों पर आशीर्वाद का दीप प्रज्जवलित किया ।

