

आष्टा/कालापीपल- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के पावन अवसर पर क्षेत्र के जाने-माने जनरल मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल सिसोदिया (MBBS, MD – जनरल मेडिसिन, फेलोशिप इन इकोकार्डियोग्राफी) द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एम्स भोपाल और अरबिंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रह चुके डॉ. सिसोदिया अपनी इस पहल के जरिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य का उपहार देना चाहते हैं।

शिविर की मुख्य विशेषताएँ एवं सुविधाएँ- शिविर में पहुँचने वाले मरीजों को निम्नलिखित बीमारियों से संबंधित परामर्श कि सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। हृदय रोग एवं बीपी: ईसीजी (ECG), 2D इको (2D Echo), हृदय रोग परामर्श और उच्च रक्तचाप का उपचार।
डायबिटीज एवं थायरॉइड: शुगर, थायरॉइड, किडनी, लिवर और पेट से जुड़ी समस्त जटिल बीमारियों का उपचार।
गठिया एवं न्यूरोलॉजी: गठिया (Arthritis), लकवा, मिर्गी और झटकों (सीजर) का विशेष परामर्श।
श्वसन रोग: अस्थमा (दमा) एवं सांस की अन्य बीमारियों का इलाज।

इमरजेंसी केयर: सर्पदंश (सांप का काटना), कीटनाशक व सल्फास जैसे विषैले प्रभावों का प्राथमिक उपचार। शिविर दिनांक 15 अगस्त दिन शनिवार को कन्नौद रोड मोहिनी रेस्टोरेंट के सामने राज टॉवर, शिवालय हॉस्पिटल के पास सिसोदिया क्लिनिक पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 📲9713055353 डॉ. अनिल सिसोदिया सर ने आष्टा और कालापीपल क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों का परामर्श लेवे।

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटनाका विवरण– दिनांक 29/07/2026 को फरियादी सुनील धनवारे पिता चम्पालाल धनवारे उम्र 32 साल निवासी ग्राम हाथीघाट ने रिपोर्ट कि थी कि रात्रि करीबन 12.30 बजे की बात है मैं , मेरी माँ लक्ष्मी बाई .बहन सविता हम तीनो कमरे मे सो रहे थे तभी मेरे पिताजी चम्पालाल धनवारे आये मुझे उठाया व शाम को हुई लडाई के कारण मुझे माँ-बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे मैंने उनसे कहा कि गाली क्यो दे रहो हो तो मेरे पिताजी ने उनके हाथ मे रखी कुल्हाडी से मुझे मापा जिससे मुझे दाहिने पैर मे चोट लगी ,

मैंने चिल्लाचोट किया तो मेरी माँ लक्ष्मी बाई व बहन सविता दोनो भी उठ गये व दोनो ने बीच बचाव किया तो मेरे पिताजी ने मेरी माँ लक्ष्मी बाई को भी कुल्हाडी की मारी जिससे उन्हे दोनो पैरो मे चोट लगी । जाते जाते मेरे पिताजी कहने लगे कि आज के बाद मुझसे उलझे तो तुम तीनो लोगो को जान से खत्म कर दूँगा फिर मैंने घटना की बात फोन द्वारा अपनी छोटी बहन संगीता व दामाद रवि को बताई तो दोनो जितेन्द्र के साथ उसकी कार से मेरे घर आये व मुझे व मेरी माँ को ईलाज के लिये सरकारी अस्पताल भैरुंदा लेकर आये । जहाँ मेरी माँ लक्ष्मी बाई को ईलाज हेतु रेफर कर दिया था

तो मैं मेरी माँ को ईलाज के लिये नर्मदा अस्पताल भैरुंदा लेकर गया जहाँ पर भर्ती करवाकर थाना मे रिपोर्ट किया था। जिस पर थाना भैरूंदा मे अपराध क्रमांक 426/26 धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 118(1), कायम किया गया था। पुलिस कार्यवाही- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे और एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाने से टीम गठित की गई एवं टीम द्वारा

विवेचना प्रारंभ कर मजरूबा लक्ष्मीबाई की मेडिकल रिपोर्ट मे गम्भीर चोंट होने से प्रकरण मे धारा 118(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया। आऱोपी चम्पालाल पिता अनोखीलाल धनवारे उम्र 62 साल निवासी ग्राम हाथीघाट को दिनांक 08.08.26 से घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाकर उपजेल नसरूल्लागंज दाखिल किया गया। सराहनीय भूमिका– सउनि रामकृष्ण गौर, प्र.आर. दीपक, प्र.आर. प्रकाश, प्र.आर. विश्वास का सराहनीय योगदान रहा।

