हकीमाबाद ग्राम में गुमटी में लगी आग,हुआ नुकसान,आग लगी देख विधायक रुके,नुकसान की भरपाई का दिया भरोसा

आष्टा । आज दोपहर में आष्टा शुजालपुर मार्ग पर ग्राम हकीमाबाद में स्थानीय निवासी बाबूलाल परमार की गुमटी में अचानक अज्ञात कारण से आग लगने से काफी नुकसान हो गया,घटना के दौरान ही ग्राम पटारिया गोयल में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग ले कर आष्टा जा रहेविधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जब गुमटी में आग लगी देखी तब अपना वाहन रुकवाया,फायरब्रिगेड बुलाई,ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । पीड़ित से चर्चा करविधायक ने पीड़ित को भरोसा दिया की नुकसान का आंकलन कराएंगे एवं जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई का आश्वासन दिया ।

आष्टा। आष्टा नगर की नगर रॉयल कॉलोनी, बायपास चौपाटी शुजालपुर रोड पर नव निर्मित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में एवं ग्राम पटारिया गोयल ग्राम में श्री राधा-कृष्ण व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमो में शामिल होने आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर दोनों स्थानों पर पहुचे ओर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमो में शामिल हुए । रॉयल कालोनी में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज शनिवार को हवन,पूजन ध्वजारोहण सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर कार्यक्रम में शामिल हुए,मंदिर के दर्शन कर यज्ञशाला को प्रणाम कर संतो का स्वागत किया ।
रॉयल कालोनी में आज 3 मई रविवार को नित्य पूजन, हवन, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, प्रथम दर्शन एवं महाआरती के बाद सायं 4 बजे पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी का वितरण होगा । यहा से रवाना होकर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ग्राम पटारिया गोयल पहुचे जहां श्री राधा कृष्ण जी एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठस महोत्सव की पूर्णाहुति एवं

शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए । पटारिया गोयल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदारसिंह मंडलोई,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,आष्टा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा सहित अन्य विशेष अतिथि की उपस्तिथि में “सामान्य विचार प्रचार प्रसार ” पुस्तक का विमोचन किया गया । कार्यक्रम में मेवाडा राजपूत समाज के बंधु,माताएं,बहने, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top