

आष्टा । देवउठनी ग्यारस पर आष्टा नगर के वार्ड क्र 02 की पटवारी कालोनी में स्तिथ श्रीराम मंदिर में कॉलोनी के रहवासियों एवं मन्दिर समिति द्वारा तुलसी विवाह का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया । मन्दिर से विशाल चल समारोह निकाला गया । आज मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर आज प्रातः वार्ड 02 की पटवारी कालोनी पहुचे एवं श्रीराम मंदिर में रामदरबार के दर्शन कर तुलसी जी की आरती पूजन कर आशीर्वाद लिया ।

तुलसी विवाह के अंतर्गत आज भंडारे में पहुचे विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,कथा वाचक मिठ्ठूपुरा सरकार,पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर भाजपा के महामंत्री धनरूपमल जैन,जुगलकिशोर मालवीय सहित सभी अतिथियों का हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष मनोहरलाल वर्मा,पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल श्रीवास्तव सहित समिति के सभी सदस्यो ने भव्य स्वागत सम्मान किया । भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे भक्तों को विधायक श्री इंजीनियर ने प्रसादी परोसी एवं सभी को तुलसी विवाह की बधाई दी ।


