बिजली अव्यवस्था पर फूटा किसानों का गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस के नेतृत्व में होगा आंदोलन, खाचरोद सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से किसान परेशान, अधिकारियों को दी आंदोलन की चेतावनी

आष्टा विद्युत वितरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खाचरोद सब स्टेशन पर लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर आखिरकार किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बार-बार अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज तहसील कार्यालय आष्टा पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी को मुख्य विद्युत विभाग अधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि पूरे आष्टा अनुविभाग में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन खाचरोद सब स्टेशन की स्थिति बेहद चिंताजनक है। हालात इतने खराब हैं कि पिछले 15 दिनों में महज चार दिन ही बिजली ठीक ढंग से मिल पाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान रात-रात भर अपनी मोटरों के पास बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन समय पर बिजली नहीं मिलने से उनकी खेती और सिंचाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान जिम्मेदार ऑपरेटर शराब पीकर सोए रहतें हैं

स्थिति यह है कि कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक फोन लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता और किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकते रहते हैं।ग्राम सांगाखेड़ी और मेमदाखेड़ी के किसानों ने बताया कि पूरा क्षेत्र पार्वती नदी के पानी पर निर्भर है और नदी में भी अब सीमित पानी शेष बचा है। इसके बावजूद बिजली की बदहाल व्यवस्था के कारण किसान अभी तक अपनी फसलों को पहला पानी तक नहीं दे पाए हैं। यदि समय रहते बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों की मेहनत और फसल दोनों पर संकट खड़ा हो सकता है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि खाचरोद सब स्टेशन की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए, अघोषित कटौती बंद हो तथा जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों द्वारा बिजली व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने का आश्वासन दिया गया है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और किसानों को नियमित बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो क्षेत्र के समस्त किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन किया जाएगा,

जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान, सोहेल मिर्ज़ा, इदरीस मंसूरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद गुड्डू, एच आर परमाल, घनश्याम जांगड़ा, तौसीफ़उद्दीन, कृपाल मालवीय, प्रदीप भाटी, परमानंद सेन, प्रदीप जाट, विलास जाट, नितेश ठाकुर, रामचरण दवारिया, बंशी बांबे, ओंकारसिंह पटेल, उदयसिंह राजपूत, देवराज मालवीय, महेश पटेल, महेश वर्मा रमेश विश्वकर्मा ग्राम सांगाखेड़ी एवं मेमदाखेड़ी के अनेक किसान मौजूद रहे..

थाना बुदनी पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार, 18,900 रुपये नगद एवं 05 मोबाइल फोन जब्त

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बुदनी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।घटना का विवरण—दिनांक 10.11.2026 को थाना बुदनी में पदस्थ पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तालपुरा में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर थाना बुदनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर

पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम निम्नानुसार बताए—आदर्श सलामे, उम्र 26 वर्ष।प्रभात सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष। रामराज कुशवाह, उम्र 28 वर्ष।सोहिल कुरैशी, उम्र 31 वर्ष।मोनू पवार, उम्र 31 वर्ष।कमल सिंह मीना, उम्र 55 वर्ष। लालाराम अहिरवार, उम्र 32 वर्ष।आरोपियों के कब्जे एवं

जुए के फड़ से कुल 18,900 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 05 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।सराहनीय कार्यउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बुदनी श्री सुनील ठाकुर के नेतृत्व में उनि राजेश मालवीय, प्र.आर. नरेंद्र चौरे, दीपक चौहान, आर.सोनू चौहान, सौरभ ठाकुर, अनुज यादव, संतोष, गोविंद, दीपक सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top