36 घंटे के भीतर 4 लाख रुपये कीमत की चोरी गई पिकअप पुलिस ने कि बरामद

थाना दोराहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 36 घंटे के भीतर 4 लाख रुपये कीमत की चोरी गई पिकअप शुजालपुर (जिला शाजापुर) से बरामद। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग सीहोर श्री पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में थाना दोराहा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर चोरी गई महिन्द्रा पिकअप को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण:- दिनांक 26/11/2026 को फरियादी नंद किशोर मेवाड़ा पिता अँचल सिंह मेवाड़ा (उम्र 40 वर्ष), निवासी तोरनिया कॉलोनी, तोरनिया ने थाना दोराहा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25/11/2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वे भोपाल से अपने महिन्द्रा पिकअप वाहन से घर लौटे थे और वाहन को घर के सामने सड़क पर खड़ा कर खाना खाकर सो गए थे। रात्रि करीब 01:00 बजे जागने पर पिकअप वहीं खड़ी दिखी, किंतु सुबह लगभग 05:00 बजे बाहर देखने पर वाहन अपने स्थान से गायब था। परिजनों व ग्रामीणों के साथ आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना दोराहा, जिला सीहोर में अपराध क्रमांक 250/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।‌ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई:- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी दोराहा उप निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा वाहन के संभावित भागने के रूट पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से पिकअप वाहन शुजालपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल शुजालपुर (जिला शाजापुर) रवाना हुई। पुलिस की घेराबंदी और दबिश के चलते अज्ञात चोर पिकअप वाहन को शुजालपुर के पास जेठड़ा जोड़ पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस टीम ने चोरी गई पिकअप को मौके से बरामद कर लिया है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामदगी (जप्ती) विवरण:- वाहन: महिन्द्रा पिकअप (क्रमांक MP15G2376)कीमत: 4,00,000/- (चार लाख रुपये)*सराहनीय भूमिका*:इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी दोराहा उप निरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक 159 सुरेश, प्रधान आरक्षक 658 रामकैलाश दांगी, आरक्षक 473 रोहण कुशवाह, आरक्षक 753 पवन राजपूत, आरक्षक 645 महेन्द्र मीणा एवं सैनिक 333 राकेश की सराहनीय भूमिका रही।

थाना पार्वती पुलिस की गांजे की कार्यवाही 3 आरोपि गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन मे एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में sdopश्री दामोदर गुप्ता के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी पार्वती श्री हरि सिंह परमार के नेतृत्व में पार्वती थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कन्नौद से शुजालपुर न्यू बाय पास निर्माण धीन ब्रिज के नीचे एक i20 कार MP 13 CB 0777 में तीन व्यक्ति बैठे हुवे है पार्वती पुलिस ने गाड़ी चेक किया तो उनके कब्जे से अवैध रूप से रखा मादक पदार्थ गांजा करीब 870 ग्राम पुलिस टीम द्वारा जप्त कर धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध कर अनुसंधान की जा रही है

गिरफ्तार आरोपी (1) शेख तोसिफ पिता शेख मुफीद उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 2 कन्नौद (2) फारुख खा पिता पप्पू खा उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 14 कन्नौद (3) आरिफ पिता माजिद खा उम्र 21 साल निवासी वार्ड नंबर 3 कन्नौद जिला देवास अवैध मादक पदार्थ लाने के स्त्रोत के सम्बन्ध मे बारीकी से पूछताछ कर तकनीकी रूप से भी जानकारी एकत्र की जा रही है। सराहनीय भूमिका– सब इंस्पेक्टर शिवलाल वर्मा आरक्षक नितिन वर्मा आरक्षक चालक गोपाल प्रजापत आरक्षक राजेश परमार सैनिक जितेन्द्र ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top