
सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटनाक्रमः- दिनांक 02-03/06/2026 को रात्रि कस्बा गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की चींटीखेडा रोड पर विष्णु पंवार ने अपने निर्माणाधीन मकान मेें शराब की पेटिया छुपा रखी है। और पेटी बाहर निकाल कर कहीं ले जाने की फिराक मे है। सूचना प्राप्ति पश्चात गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर *श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें एक टीम गठित की गईl टीम द्वारा हमराह फोर्स के मौके पर विष्णु पंवार के खेत पर बना मकान चींटीखेडा रोड ग्राम अकावलिया पर पंहुचे की एक व्यक्ति मकान के बरामदे मे अन्धेरे मे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।

जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकडा जिसके पास देखा तो शराब की पेटिया बरामदे मे रखी थी। नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विष्णु प्रसाद उम्र 40 साल निवासी ग्राम राला का होना बताया। पंचान के समक्ष पेटी की गिनती की गई तो देशी मदिरा शराब की 08 पेटिया कुल 63 लीटर शराब कीमती करीबन 31,500/- रूपये की मिली जो आरोपी के कब्जे से ज़प्त कर कब्जा लिया गयाl प्रकरण मेें अग्रिम विवेचना जारी है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में सउनि रामकृष्ण गोर, प्र.आर. 642 राममनोहर यादव, आर. 620 नीलेश, आर. 861 सतेन्द्र, आर. 795 रविन्द्र, आर. 525 मुकेश, आर. 340 विश्वास आर. 118 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही है l

03/06/26 थाना इछावर, जिला सीहोर *थाना इछावर पुलिस ने तार चोरों को पकड़ा, करीब 5,80,000 रुपए का सामान बरामद। सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः-* फरियादी विदुर दुबे नि. इछावर द्वारा बताया गया कि 16 एवं 17 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने आर्या उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. के तार चोरी कर लिए हैं जिसकी रिपोर्ट पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 205/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -:* घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन अनुभाग भेरूंदा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । थाना इछावर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी हुए सामान एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की।

उक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया एवं चोरी किए गए समान को बरामद कराया! आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।*गिरफ्तार आरोपी-* 1. नजरूद्दीन पिता फिरोज खां उम्र 35 साल निवासी सलेहपुर थाना अहमदपुर 2.नूरुद्दीन उर्फ गुड्डू पिता फिरोज खां उम्र 26 साल निवासी सलेहपुर थाना अहमदपुर 3.इमरान पिता बाबू खां उम्र 36 साल नि.सांकल थाना अहमदपुर 4.जाहिद पिता

बकील खां उम्र 20 साल नि. निवासी सलेहपुर थाना अहमदपुर एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है | *जप्त मशरुका* – 11 केव्ही के 19 गाले के तार कीमती करीब 80 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप कीमती 05 लाख रुपये*सराहनीय भूमिकाः-* निरी पंकज वाडेकर, सउनि मनोज गोस्वामी, प्र.आर.243 अनूप, 660 चन्द्र किशोर टिकारे, आर.311 नरेन्द्र जाट,आर.65 कपिल की सराहनीय भूमिका रही ।

