होली एंजेल्स स्कूल में छात्र प्रतिनिधि के चुनाव हुए संपन्न

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे, क्योंकि आपकी आज की मेहनत ही आपके कल के उज्ज्वल भविष्य का आधार है- विद्यालय संचालक सी.बी. वर्गीस सर

धंनजय जाट आष्टा- कन्नौद रोड स्थित होली एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल (Holy Angels Higher Secondary School) में शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत छात्र प्रतिनिधियों (Student Council) के चयन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न हुए। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान प्रक्रिया के जरिए विद्यालय के विभिन्न पदों के लिए छात्र प्रतिनिधियों का चयन हेतु चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य शीबी वर्गीस (Shibi Varghese) प्रबंधक जॉन्सी शीबी (Johnsy Shibi) एवं चुनाव प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाएं रोनी थॉमस, अनिल गोपालन, तपस राय, चंदर सिंह ठाकुर, जितेन्द्र यादव, संस्कार शर्मा, राजपाल धनकर आदि उपस्थित रहे।

होली एंजेल्स स्कूल की प्रमुख विशेषताएं एवं गतिविधियाँ- होली एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के नैतिक और मानसिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे वाद-विवाद, निबंध लेखन, क्विज़, और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। वहीं बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और

मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे भरपूर आनंद लेते हैं। इसी के साथ बच्चों को सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक साक्षरता शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, और सड़क सुरक्षा यातायात नियमों जैसे कई जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। साथ ही साथ छोटे बच्चों के बौद्धिक और कलात्मक विकास के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट (Art & Craft), चित्रकला, और प्लांटेशन (पौधारोपण) जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ नियमित रूप से करवाई जाती हैं, जिससे वे प्रकृति के करीब रहते हैं।

Oplus_16908288

विद्यालय के मार्गदर्शक सी.बी. वर्गीस सर का मानना है कि “शिक्षा केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का एक माध्यम है। छात्र प्रतिनिधि के रूप में चुने गए बच्चों की जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब वे चुने जाते हैं। उन्हें अनुशासन, ईमानदारी और नेतृत्व का आदर्श प्रस्तुत कर अपने जिम्मेदारियों को पुर्ण ईमानदारी से निभाना होता है। सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए, क्योंकि आज की मेहनत ही कल के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। बच्चों को नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।”

सीहोर जिले के थाना रेहटी क्षेत्र में तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, डायल- 112 जवानों ने 08 घायलों को एफआरव्ही वाहन और चिकित्सा वाहन से पहुँचाया अस्पताल

सीहोर जिले थाना रेहटी क्षेत्र में नीलकछार हाईवे रोड़ पर सलकनपुर के पास तूफान गाड़ी पलट जाने से 08 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/08/2026 को सुबह 06:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रेहटी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक 462 अनोखी एवं पायलेट चिंटू ने मौके पर पहुँचकर बताया कि तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 घायलों एफआरव्ही वाहन की मदद से एवं 05 घायलों को चिकित्सा वाहन की मदद से शासकीय सिविल अस्पताल रेहटी में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top