डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम और बाल रामायण का भव्य आयोजन

आष्टा। स्थानीय डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल में आज दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर को त्योहार के रंग में सराबोर करते हुए बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।नन्हे बच्चों की ‘बाल रामायण’ से हुई भव्य शुरुआत। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विभाग के छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई ‘बाल रामायण’ के साथ हुआ।

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी और रामायण के कई अन्य प्रमुख पात्रों का रूप धारण किया। इन बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और जीवंत अभिनय ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बाल रामायण के इस सुंदर मंचन का सभी बच्चों और अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया। दीपक सजाओ और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता बाल रामायण के सफल मंचन के बाद,

बच्चों के लिए ‘दिया मेकिंग’ (दीपक सजाओ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए मिट्टी के दीयों को रंगों, मोतियों और सितारों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया। कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहां छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में अपनी कला का जादू बिखेरा और एक से बढ़कर एक सुंदर व रंग-बिरंगी आकृतियां उकेरीं।

संस्था प्रमुखों की रही गरिमामयी उपस्थिति- इस विशेष अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सर, डायरेक्टर मैम, स्कूल समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संस्था के डायरेक्टर और मैम ने बच्चों की इस अद्भुत प्रस्तुति और कला की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को त्योहारों के सांस्कृतिक महत्व और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों के बारे में बताया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top