

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये उसी लक्ष्य को पूर्ण करने का एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोगांव में मालवीय समाज की बनने वाली धर्मशाला निर्माण के भूमिपूजन एवं ग्राम में नव निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहे ।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है। वो सब आपके सामने है । आज नोगांव पंचायत में करीब एक करोड़ के विकास कार्य धरातल पर उतरे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में सरपंच एवं ग्रामीणों की मांग पर भवन निर्माण के लिये 10 लाख एवं टीन शेड निर्माण के लिये 05 लाख व अन्य विकास कार्यो के लिए राशि की घोषणा की गई । आयोजित भूमिपूजन-लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में एवं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । इस योजना का लाभ नोगांव तक भी पहुचा है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं

इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है हमारी,आपकी सरकार की बड़ी बड़ी उपलब्धिया । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले अब इन खातों में दिल्ली भोपाल से योजना की जो राशि भेजी जाती है वो हितग्राही को 100% मिलती है । इसके पहले कांग्रेस के शासन में उनके ही प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था

कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते है तो नीचे तक मात्र 15 पैसे ही पहुचते है,मतलब 85% का होता था भ्रष्टाचार । मोदी जी ने इस पर अंकुश लगाया है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है । आपके ग्राम में भी इस योजना से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है । मोदी जी ने विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवं
नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा ।

विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। आज नोगांव पंचायत में 315 लाडली बहनाओ को हर माह 15 सो रुपये खाते में आ रहे है,1425 आयुष्मान कार्ड बने है जिन्हें गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । पीएम आवास योजना का लाभ सैकड़ो ग्रामीणों को मिला है । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर सरपंच
ने पंचायत की ओर से विकास कार्यो की मांगों का एक मांग पत्र सौपा ।ग्राम नोगांव पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,सोभालसिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर धाम,दिलीप सिंह, विजेंद्रसिंह, भंवरसिंह, महेंद्र ठाकुर, लक्ष्मणसिंह, कृपालसिंह, दिलीपसिंह, सज्जन सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,बूथ अध्यक्ष आसपास की पंचायत के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

