गोदरेज में रखे सोने के आभूषण चोरी करने वाले विधि- विरुद्ध बालक से चोरी गया मशरुका बरामद

फरियादिया राजकुमारी मेवाड़ा पति भगमल मेवाड़ा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम संग्रामपुर द्वारा थाना मण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.11.26 को गोदरेज में रखी एक सोने का मंगलसूत्र एवं सोने की कान की झुमकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना मण्डी में अपराध क्रमांक 415/26 – धारा 329(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला सीहोर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मण्डी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम गठित कर चोरी गए मशरुका की बरामदगी हेतु कार्रवाई की गई।

थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा– त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। बालक से चोरी गया एक सोने का मंगलसूत्र एवं सोने की कान की झुमकी, कुल मशरुका कीमत लगभग 1,54,000/- रुपये, विधिवत जप्त किया गया। विधि-विरुद्ध बालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:- उनि राकेश कुमार पंथी, उपनिरीक्षक सुनीता बेतवाल, प्रधान आरक्षक उमेश वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रमोद तोमर, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सचिन जाट एवं सैनिक गजेन्द्र राजपूत सहारणीय भूमिका रही है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top