किसी भी संस्थान की रीढ़ उसके कर्मचारी होते है – रायसिंह मेवाड़ा- नपा के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, स्वागत कर किया विदा

आष्टा। नगरपालिका के सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नगरपालिका के तीन समर्पित कर्मचारी सहायक राजस्व निरीक्षक मोहम्मद इसरार, वरिष्ठ फायर ब्रिगेड वाहन चालक शिवलाल यादव और फिल्टर प्लांट भृत्य धरमसिंह वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि सरकारी सेवा में आना और अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए एक निश्चित समयावधि के बाद स्वस्थ और सम्मानजनक विदाई पाना बहुत ही सौभाग्य की बात है। आप तीनों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान जिस निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समर्पण के साथ नगरपालिका तथा नगर की जनता की सेवा की है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। किसी भी संस्थान की रीढ़ उसके कर्मचारी होते है और इन साथियों ने अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा सर्वाेपरि रखा। मेरी व नगरपालिका परिवार की ओर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देता हूं।


समारोह के दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त हुए तीनों कर्मचारी मोहम्मद इसरार, शिवलाल यादव और धरमसिंह वर्मा को पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद कमलेश जैन, डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, अतीक कुरैशी, एल्डरमेन डॉ. चंदा वोहरा, तोषनारायण भूतिया, शिवलाल प्रजापति, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, लेखापाल यश कौशल, अनिरूद्ध नागर, मनीष श्रीवास्तव, गबू सोनी, अरूण श्रीवास्तव, सीएमएम महेन्कमरूद्दीन खां, जगदीश वर्मा, अजय द्विवेदी, दीपाली सोलंकी, नारायणसिंह मालवीय, विनोद सांगते, बाबूलाल जाटव, सुभाष सिसौदिया, रमेश यादव, मनोहर विश्वकर्मा, लखन वर्मा, कैलाश घेंघट, कैलाश बागवान सहित बड़ी संख्या में नपा अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top