कावड़ यात्रा के जत्थे का विधायक ने किलेरामा में किया स्वागत

महाँकाल मित्र मंडल की नेमावर से मैना लौट रही कावड़ यात्रा का आष्टा पहुचने पर विधायक ने कार्यालय पर किया कावड़ियों का स्वागत-सम्मान, आष्टा से कुबरेश्वर जा रही कावड़ यात्रा के जत्थे का विधायक ने किलेरामा में किया स्वागत

आष्टा । चल रहे पवित्र श्रावण मास में आज नेमावर से अपने ग्राम मैना जा रही श्री महाँकाल मित्र मंडल की 51 सदस्यो की कावड़ यात्रा नेमावर से नर्मदा मैय्या का जल लेकर मैना लौट रही कावड़ यात्रा का आज आष्टा पहुचने पर कन्नौद रोड पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कावड़ यात्रा की भव्य आगवानी की । कन्नौद रोड से विधायक कार्यालय तक अपने कंधे पर कावड़ रख कर विधायक कावड़ यात्रियों के जत्थे के साथ सभी को विधायक कार्यालय ले कर आये । विधायक कार्यालय पहुचने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,सुशील संचेती,

विशाल चौरसिया,कालू भट्ट,विष्णु परमार हकीमाबाद,सजन सिंह,अर्जुन ठाकुर,कुलदीप धुराडा,जितेन्द्र सोलंकी,उत्थान धारवा,बलवीर ठाकुर,ऋषि कमलेश विश्वकर्मा,रजत सोनी,कृष्णा शर्मा,अनिमेष सोनी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सभी कावड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एवं सभी को रामनामी दुपट्टे पहना कर सभी का सम्मान कर सभी को स्वल्पाहार कराया ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कावड़ियों के जत्थे में 51 लीटर नर्मदा जी का जल भर कर ला रहे कावड़ धारी संदीप बारोड एवं जत्थे के प्रमुख राकेश माहेश्वरी का साफा बांध कर सम्मान किया ।

जत्थे के प्रमुख राकेश माहेश्वरी ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को संवाद के दौरान जानकारी दी कि 11 अगस्त को कावड़ यात्रा ग्राम मैना से शुरू हुई थी जो कल सात दिन में 17 अगस्त सोमवार को मैना में सम्पन्न होगी । सात दिनों में 220 किमी पैदल यात्रा की गई है । कावड़ यात्रा के जत्थे में 51 सदस्य शामिल है । विधायक श्री इंजीनियर ने सभी कावड़ियों की यात्रा महांकाल बाबा के आशीर्वाद से पूर्ण होने की बधाई शुभकामनाएं दी । स्वागत सम्मान के बाद कावड़ यात्रा आष्टा से मैना के लिये रवाना हुई ।”आष्टा से कुबरेश्वर जा रही कावड़ यात्रा का विधायक ने किलेरामा पहुच कर किया स्वागत-सम्मानधर्म,आस्था और युवा ऊर्जा का कावड़ यात्रा में दिखा अद्भुत संगम”आज रविवार को प्रातः पार्वती नदी से पवित्र जल भर कर शंकर मंदिर से बाबा भोलेनाथ जी के दर्शन कर

आष्टा के ऊर्जावान युवाओं की कावड़ यात्रा आष्टा से कुबरेश्वर धाम के लिये रवाना हुई । उक्त कावड़ यात्रा में शामिल सभी युवा कावड़ियों का किलेरामा पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओ ने स्वागत सम्मान कर रवाना किया । सभी कावड़ियों की यात्रा पवित्र जल कावड़ में भर कर ले जा रहे है,उक्त जल से श्री कुबेरेश्वर धाम में बाबा का जलाभिषेक करेंगे । विधायक सहित सभी ने बाबा महाकाल राजा से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित,सुखद और मंगलमय यात्रा हो सकी कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top