
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ओजस्वी कवि, प्रखर वक्ता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आष्टा नगर के शास्त्री स्कूल स्थित परसराम कॉम्प्लेक्स में मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने उद्बोधन में श्री कुशवाहा ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल एक महान राजनेता थे,

बल्कि उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्र के प्रति समर्पण और दूरदर्शी सोच आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उनका जीवन भारतीय राजनीति में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। श्री कुशवाहा ने कहा कि अटल जी पं. जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी एवं श्री राजीव गांधी के कार्यकाल में विपक्ष के प्रमुख नेता रहे। पं. नेहरू उन्हें अत्यंत सम्मान देते थे और “पंडित जी” कहकर संबोधित करते थे। 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान अटल जी ने इंदिरा गांधी की नीतियों का समर्थन करते हुए उन्हें “दुर्गा” की उपमा दी थी। राजीव गांधी से भी उनके आत्मीय संबंध रहे। अटल जी के अस्वस्थ होने पर राजीव गांधी ने व्यक्तिगत रूप से उनकी सहायता की थी। वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले के समय सोनिया गांधी ने सबसे पहले अटल जी से संपर्क कर उनकी कुशल-क्षेम पूछी थी, जिस पर अटल जी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे सुरक्षित हैं।

सोनिया गांधी ने भी अटल जी की वाक्पटुता एवं नेतृत्व क्षमता की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की थी। यद्यपि अटल जी और कांग्रेस के बीच गहरी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही, लेकिन उनकी शालीनता, उदारता और मर्यादित राजनीति ने इस प्रतिद्वंद्विता को सदैव सम्मानजनक बनाए रखा। यही कारण है कि आज सभी राजनीतिक दल उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण करते हैं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, डॉ. भगवान दास शुक्ला, सुनील कचनेरिया (एडवोकेट), शुभम कुशवाहा, लखन विश्वकर्मा, हीरा कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने अटल जी के आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्री राम मानव संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति, आष्टा के मानस भवन के तत्वाधान में तथा मानस सम्मेलन समिति, आष्टा द्वारा आयोजित भव्य मानस सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर कामदगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य जी महाराज, कामतानाथ चित्रकूट धाम के पावन मुखारविंद से श्रीराम चरित्र मानस की अमृतमयी कथा श्रवण का सौभाग्य उपस्थित श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। महाराज श्री की ओजस्वी वाणी से मानस की चौपाइयों का भावपूर्ण विवेचन हुआ,

जिससे श्रोता भाव-विभोर हो गए।मानस सम्मेलन के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, प्रभारी दिनेश सोनी, सह प्रभारी बी.एस. वर्मा (एडवोकेट), मानस भवन अध्यक्ष सत्यनारायण कामरिया, सूत्रधार राकेश सुराणा एवं सफल संचालन कर रहे द्वारका राजहंस सोनी की विशेष भूमिका रही। आयोजन समिति द्वारा आमंत्रित किए जाने पर जिला कुशवाहा समाज की ओर से कथा व्यास एवं अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कुशवाहा समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने मानस सम्मेलन समिति आष्टा के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर राममय वातावरण से सराबोर रहा।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के पावन धार्मिक परिवेश में कामना सिद्धी श्री श्याम मंदिर के भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह मंगल आयोजन श्याम मित्र मंडल, आष्टा के सान्निध्य में हुआ, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कैलाश परमार, पूर्व पार्षद श्री सुभाष नामदेव, मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा, युवा समाजसेवी अजय अर्जुन, एडवोकेट वीरेंद्र परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्याम मित्र मंडल द्वारा सभी अतिथियों का भगवान खाटू श्याम जी के नाम से अंकित पावन वस्त्र (दुपट्टा) पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण स्नेह भोज प्रसादी ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कैलाश जी परमार ने श्याम मित्र मंडल, आष्टा को इस पुनीत एवं धर्मपरायण आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार, सद्भाव एवं एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के दौरान खाटू श्याम जी के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के सफल, शीघ्र एवं भव्य पूर्णता की मंगलकामना की।

