

आष्टा। नगर की नवीन कृषि उपज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक संत श्री कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान रात्रि में काली विश्राम गृह में सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने गुरुदेव से सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद एवं संयोजक मुकेश नामदेव ने गुरुदेव से सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।सकल हिंदू समाज के आशीर्वाद दाता प्रेम नारायण शर्मा,

हरि नारायण शर्मा, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता एवं संजय वर्मा ने गुरुदेव को सकल हिंदू समाज द्वारा नगर में संचालित धार्मिक, सामाजिक एवं सनातन जागरण की गतिविधियों की जानकारी दी।कथावाचक संत श्री कमल किशोर नागर जी ने श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस पर व्यास पीठ से सकल हिंदू समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन हिंदू सनातन धर्म को संगठित करने का अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक एकता एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु सकल हिंदू समाज की भूमिका अनुकरणीय है।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज उपाध्यक्ष शिवनारायण मामा मेवाड़ा, मार्गदर्शक सुशील भोजवानी, प्रचार मंत्री अचल किरार, सहसचिव प्रेम नारायण जायसवाल, पवन यादव, मान सिंह परमार, महामंत्री दिलीप मालवीय, रमेश मालवीय, कोषाध्यक्ष मोंटू कौरी, विधि सलाहकार सुनील कनेरिया एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज अध्यक्ष गण निर्मल बैरागी,

नंदकिशोर यादव, कथा समिति प्रमुख गुरू चरण परमार, नितिन परमार, देवराज परमार, मधुसूदन परमार, शिवनारायण परमार, बाबूलाल परमार, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप प्रगति, शोभाल सिंह परमार, लोकेंद्र परमार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने सभी पदाधिकारियों एवं अध्यक्ष गण का परिचय गुरुदेव से कराया। कार्यक्रम धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
