

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उत्साह और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की छटा से सजा हुआ था और चारों ओर देशभक्ति का वातावरण दिखाई दे रहा था। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर, विद्यालय निदेशक श्री ध्रुव कुमार तिवारी, सैयद परवेज़ अली, श्रीमती पायल अली एवं सैयद आदिल अली ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती वंदना जॉर्ज ने की।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रभावशाली भाषण, देशभक्ति गीत-संगीत तथा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों की जोशीली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया तथा पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा।इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को स्मरण करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन है।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती वंदना जॉर्ज ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय पर्व विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति गौरव और समर्पण की भावना के साथ हुआ।

आष्टा में उत्साह व उमंग के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने ध्वजारोहण किया

आष्टा- नगर में उत्साह व उमंग के साथ शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं महाविद्यालयों तथा विद्यालयों में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण डॉ. सलीम, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, रवि शर्मा, अंजनी चौरसिया, लता मुकाती, तेजपाल कल्लू मुकाती, पूर्व हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, पूर्व पार्षद माखन कुशवाह, गिरजा कुशवाह, रूपाली चौरसिया, एल्डरमेन अखलनंदा सोनी,

शंकरलाल प्रजापति, नगीनचंद्र जैन, तोषनारायण भूतिया, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, उपयंत्री अभिषेक शर्मा, दीपक यादव, लेखापाल यश कौशल, अनिरूद्ध नागर, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, गबू सोनी, अरूण श्रीवास्तव, नारायण मालवीय, जगदीश चंद्रवंशी, पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार सहित अन्य नागरिकगण, कर्मचारीगण मौजूद थे। ध्वजारोहण के पश्चात्् राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इसके पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा जेडी किड्स स्कूल, मार्टिनेट स्कूल, हिमांशु एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी।चार

बत्ती चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी श्रीमती शारदादेवी झंवर द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं विजय स्तम्भ बड़ा बाजार पर मीसाबंदी फूलचंद जी वर्मा, मोहम्मद अब्दुल कलाम चौक कसाईपुरा पर शहर काजी जनाब फजले बारी आरिफ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य आयोजन डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर संपन्न हुआ। यहां पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समारोह में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा,

अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्रप्रताप किरार, एसडीओपी दामोदर गुप्ता, जनपद सीईओ अमित व्यास, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, तेजसिंह राठौर, विशाल चौरसिया, कैलाश बगाना सहित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

ध्वजारोहण के पश्चात्् मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ। तत्पश्चात्् एनसीसी कैडेट्स जूनियर एवं सीनियर द्वारा परेड की गई, तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतिथिगणों द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया। आभार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा व्यक्त किया गया तथा संचालन सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र जैन ने किया।
