आष्टा के आरुष साहू ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए, आष्टा के लिए गौरव के क्षण- कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष

अपनी भविष्य दर्शी सोच ,उत्कृष्ट सामाजिक कार्य प्रेरणादायक उद्बोधन , अद्भुत नेतृत्व क्षमता और नवाचार के चलते नगर के होनहार युवा आरुष साहू को वैश्विक युवा दूरदर्शी नेतृत्व पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।आष्टा के युवा आरुष साहू को नई दिल्ली में मिले इस सम्मान तथा उनकी उपलब्धि पर पूर्व नपाध्यक्ष तथा प्रभुप्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि प्रतिबद्धता और परिश्रम के साथ ही पारिवारिक संस्कार और पुण्योदय के बल पर आयुष ने नगर का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करके हम सभी को गौरवान्वित किया है ।

हमारे नगर में प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं सही मार्गदर्शन और अनुकूल परिवेश में प्रतिभा निखरती है । आयुष की उपलब्धि हम सभी नगर वासियों को इस बात के लिए भी प्रेरित करती है कि हम प्रतिभा प्रोत्साहन के लिये नगर में प्रभावी मंच बनाएं । बताते चले कि युवा विकास, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आष्टा के आरुष साहू को यह सम्मान 22 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित समारोह ‘ग्लोबल आइकॉन अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया।

आरुष साहू नगर के समाजसेवी साहू समाज आष्टा के अध्यक्ष राजकुमार साहू के पुत्र एवं गल्ला व्यवसाई जितेंद्र साहू के भतीजे हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ आष्टा और प्रदेश भर के समाज बंधुओं तथा मित्रजन में भी खुशी का माहौल है।नई दिल्ली के होटल हयात सेंट्रिक, जनकपुरी में आयोजित ग्लोबल आइकॉन अवार्ड 2026 समारोह में भारत और विदेशों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद थे। समारोह में राजदूत डॉ.अमरेंद्र खटुआ, पूर्व सचिव विदेश मंत्रालय, एच.ई. सुश्री नदेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन, निकारागुआ की राजदूत, तथा

काउंसलर एनरिक राफेल डेस्काल्जी मेंडेज, काउंसलर एवं सांस्कृतिक प्रमुख, पेरू दूतावास सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।*शिक्षा और युवा विकास के क्षेत्र में सक्रिय*आरुष साहू युवाओं के बीच व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वे ‘श्री सेठ मांगीलाल साहू इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन’ (SMJMUN) के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं।उनके नेतृत्व में अब तक 11,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इन प्रशिक्षण पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों को सार्वजनिक वक्तृत्व, कूटनीति, संवाद और वैश्विक मुद्दों की समझ विकसित करने के लिए मंच और अवसर प्रदान किए जाते हैं।*पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पहल*युवा विकास के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरुष साहू ने ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ के तहत 250 से अधिक तुलसी के पौधों का वितरण भी किया है। इस पहल के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद आरुष साहू ने कहा, “हर मंजिल एक नई मंजिल की शुरुआत होती है।

यह सम्मान मेरी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यह केवल शुरुआत है। मेरे लिए हर उपलब्धि आगे बढ़ने की एक नई जिम्मेदारी लेकर आती है। यह सम्मान एक नए गंतव्य की ओर मेरी यात्रा की शुरुआत है और आने वाले समय में युवाओं के लिए और बड़े अवसर एवं प्रभावशाली मंच तैयार करना मेरा लक्ष्य रहेगा।”आरुष साहू को मिला यह सम्मान शिक्षा, युवा विकास और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में उनके कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। SMJMUN के माध्यम से वे विद्यार्थियों और युवाओं को सार्वजनिक वक्तृत्व, कूटनीति, वैश्विक मुद्दों की समझ और व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।नगर के गणमान्य नागरिक गणों एवं प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह पूर्व पार्षद शैलेश राठौर अभिभाषक गण सुरेंद्र सिंह परमार, संजय जैन किला, वीरेंद्र सिंह परमार पल्लव प्रगति विशाल सोलंकी ने आयुष साहू को बधाई दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top