आष्टा के आनंद पुरी गोस्वामी बने मध्यप्रदेश गोस्वामी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष

भोजपुर में हुई समरसता बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर, प्रदेशभर से पहुंचे समाजजन, आष्टा के आनंद पुरी गोस्वामी बने मध्यप्रदेश गोस्वामी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष

आष्टा। मध्यप्रदेश गोस्वामी समाज को एकजुट करने और समाज के उत्थान को लेकर भोजपुर में आयोजित समरसता बैठक में आष्टा के आनंद पुरी गोस्वामी को मध्यप्रदेश गोस्वामी समाज का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से आष्टा सहित प्रदेशभर के समाजजनों में हर्ष का माहौल है।भोजपुर स्थित भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी में आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित राजस्थान से भी समाज के वरिष्ठजन, युवा, माताएं एवं बहनों ने सहभागिता की।

बैठक की मेजबानी परम पूज्य महंत श्री श्री गादीपति पवन गिरी जी महाराज ने की। समाज को एक सूत्र में जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।बैठक में शाजापुर, इटारसी, नरसिंहपुर, गोटेगांव, आगर-मालवा, राजगढ़, पिपरिया, हरदा, नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर, ब्यावरा, सारंगपुर, नलखेड़ा, विदिशा, सिरोंज, सीहोर, रायसेन, आष्टा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन शामिल हुए। धौलपुर राजस्थान से भी समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।इस अवसर पर समाज की महिला शक्ति ने भी सक्रिय सहभागिता की।

आशा गोस्वामी, शीला गोस्वामी, ममता गोस्वामी, वंदना गोस्वामी, मृदुला गोस्वामी, नेहा गोस्वामी, रानी गोस्वामी, प्रीती गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।बैठक में डॉ. नरेंद्र गिरी, चरणगिरी, बजरंगगिरी गोस्वामी, मिथिलेश गिरी, धर्मेंद्र जी, मिथिलेश पुरी, कन्हैया गिरी, शरद पुरी गोस्वामी, कमलेश गिरी, गोविंदवन, शंभु गिरी, के.के. गोस्वामी, गगन पुरी, जितेंद्र पुरी, मदन गिरि, महेंद्र पुरी, आर.जी. गोस्वामी, राजेंद्र गिरि, वीरेंद्र गिरि, वेद भारती, सज्जन गोस्वामी, हरिओम गिरि, चंदन भारती, संजय गोस्वामी, नीरज गोस्वामी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजजनों एवं टीमों का विशेष सहयोग रहा।

नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद पुरी गोस्वामी ने समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी और समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।आष्टा में हुआ स्वागतआनंद पुरी गोस्वामी के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आष्टा नगर में भी समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, पवन राका, एडवोकेट पल्लव प्रगति, कमल पाटीदार, रोहित तोमर ,धर्मेंद्र गोस्वामी अल्लीपुर ,दीपक गोस्वामी निपानिया ,जसपाल गोस्वामी उदय पुर ,प्रेम वन गोस्वामी ज्वार डॉ राजेश गोस्वामी इछावर कुलदीप गोस्वामी मान गिर गोस्वामी इछावर सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।भोजपुर की यह बैठक समाज की एकजुटता और युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top