

आष्टा । गोवर्धन पूजा का पावन पर्व आष्टा क्षेत्र में हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सभी पंचायत स्तरीय गौशालाओं में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विधि-विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की गई तथा गौ माता का पूजन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।आष्टा में ग्राम पंचायत गवाखेड़ा के ग्राम मुल्लानी की लक्ष्मी उदय आदर्श गौशाला में गोवर्धन पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

गोवर्धन पूजा पर्व पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमति लक्ष्मीबाई के हाथों से गौमाता का पूजन कराया एवं उनेह गुड़ पूड़ी खिलाई । गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौशाला में गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की गई तथा उन्हें पारंपरिक रूप से आहार अर्पित किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। यह पर्व हमें गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और सेवा के साथ प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आजआष्टा विकास खंड के ग्राम गवाखेड़ा के ग्राम मुल्लानी की

लक्ष्मी उदय आदर्श गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर शामिल हुए। इसके साथ ही जिले की विभिन्न पंचायतों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में सहभागिता की और गौ सेवा एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।गौशाला पहुचने पर सरपंच धर्मेन्द्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया ।

विधायक जी ने विधि-विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व और त्योहार का अपना विशेष महत्व है। ये पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा के माध्यम से प्रकृति और गौवंश के महत्व को समाज के सामने प्रस्तुत किया था।

आज भी यह परंपरा हमें प्रकृति के संरक्षण और जीवमात्र के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा देती है। श्री इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसहयोग से विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना भी है। उन्होंने नागरिकों से अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, गौ सेवा एवं संरक्षण में सहभागिता निभाने तथा समाज के कल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित किया।

श्री इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी केवल विकास और जनकल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना भी सरकार का महत्वपूर्ण दायित्व है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसहयोग से विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत समाज को जोड़ने का काम करती हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ विनोद शुक्ला सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । गोवर्धन पूजा के माध्यम से ग्रामीणों को गौवंश के महत्व, गौशालाओं की उपयोगिता और पशुधन संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ सेवा और संरक्षण हमारी समृद्ध परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे सामूहिक आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

