

आष्टा । आज “महाकाल ग्रुप” बांसबेडा मन्दिर पार्वती नगर आष्टा द्वारा विधायक श्री गोपालसिंह जी इंजीनियर के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामय उपस्तिथि में श्री गणेश उत्सव पर्व मनाने हेतु भव्य पांडाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । कार्यक्रम में पहुचे सभी अतिथियो का श्री महांकाल ग्रुप पार्वती नगर के अध्यक्ष अनमोल राजगुरु,जुगल मालवीय,शरद सोलंकी सहित ग्रुप के सभी सदस्यो ने स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद धनरूपमल जैन ने किया कार्यक्रम के पश्चात सभी ने मंदिर पहुच कर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

आज के विद्यार्थी ही नये भारत के भाग्य विधाता है- गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, कोठरी के विद्यालय में विधायक इंजीनियर ने 34 विद्यार्थियों को वितरित की सायकले

आष्टा । आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने शा उ मा कोठरी के विद्यालय में 34 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत विद्यालय के 34 विद्यार्थियों को सायकलों का वितरण किया । निशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में पहुचे विधायक का नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति तिर्की ने अगवानी कर उनका स्वागत सम्मान किया । आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आप विद्यार्थी ही नये भारत के भाग्य विधाता है,

आगे आप को ही भविष्य के नए भारत का नेतृत्व करना है । आज केंद्र एवं राज्य सरकार विधायर्थियो, व्यापारियों,युवाओ,किसानों,महिलाओं, गरीबों,सहित सभी वर्गों के उत्थान,विकास के लिये दिन रात कार्य कर रही है । मप्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है अभी आष्टा के 15 हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में,5 मिडिल का हाईस्कूल के लिये उन्नयन हुआ है । विधायक इंजीनियर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें ये ही आपके भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी है । विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की भी सीख दी ।

विधायक ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि आज सभी के हाथों में मोबाइल आ गया है,आप सभी इसका उपयोग पढ़ाई के लिये ही करे क्योकि अभी आपको लक्ष्य के तहत पढ़ना है,मेहनत कर आगे बढ़ना है और अपने मातापिता गुरुजनों का सपना पूरा करना है । ये समय प्रतिस्पर्धा का समय है,जो मेहनत करेगा वो आगे बढ़ेगा ।सायकल वितरण कार्यक्रम के तहत आज विधायक ने हायर सेकेंड्री स्कूल कोठरी में अध्ययन रत 9वी के 15 छात्रों एवं 19 छात्राओं को कुल 34 विधायर्थियो को मुख्यमंत्री सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का वितरण किया ।

आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति भाजपा मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रूपेश पटेल, ब्लॉक युवा समन्वयक जितेंद्र आज़ाद,पार्षद दिनेश चौधरी,मुन्नालाल,धर्मेन्द्र,सुनील केलिया,जयराम वर्मा,देवकरण दुबे,देवकरण मालवीय,अरविंद,जीवनसिंह पटेल,राजेन्द्र तोमर,मोहन वर्मा,प्राचार्य श्रीमति तिर्की मेडम सहित शाला का स्टॉफ,पार्षद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,शिक्षक,पालक,नागरिक उपस्थित रहे।

