हुसेनपुरखेड़ी से पुराना आष्टा की पहाड़ी तक बनेगा 1 करोड़ 40 लाख से रोड विधायक ने किया भूमिपूजन

पूज्य गुरुजी गोविंदजी महाराज का सपना होगा पूरा….पुराना आष्टा की पहाड़ी का होगा समग्र विकास,यहां है देश का पहला पश्चिम मुखी हनुमान मंदिरगांव,गरीब,किसान,युवा,महिलाओं सहित सभी का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर हुसेनपुरखेड़ी से पुराना आष्टा की पहाड़ी तक बनेगा 1 करोड़ 40 लाख से रोडविधायक ने किया भूमिपूजनटीन शेड ओर घाट निर्माण की घोषणा कीआष्टा । आष्टा क्षेत्र यू तो अपने गर्भ में एक नही अनेकों पुरातत्व का इतिहास छुपाये हुए है,आष्टा क्षेत्र का देवांचल जो की 11 वी सदी का परमारकालीन पुरातत्व इतिहास का देवबड़ला हो या भंवरा ग्राम हो,या सिद्दीकगंज क्षेत्र का पगारा ग्राम हो ऐसे अनेकों स्थल है जो हमारे आष्टा के ऐतिहासिक महत्व को अपने गर्भ में छुपाये है । ऐसा ही ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व का स्थल है हुसेनपुरखेड़ी खेड़ी की पहाड़ी पर स्तिथ पुराना आष्टा बताया जाता है की उक्त स्थल जिसे पुराना आष्टा कहा जाता है ये स्थल पहले तपोनिष्ठ,आत्मज्ञानी महामुनि अष्टावक्र जी की तपोभूमि था,समय कालीन राजाओं ने यहा किला बना कर राज किया और अष्टावक्र महामुनि के नाम पर इसे आष्टा नाम दिया आज ये पुराना आष्टा विकास की पुकार लगा रहा है । इस स्थल पर जो हनुमान जी का मंदिर है उसके बारे में कहा जाता है की ये ऐसा पहला हनुमान मंदिर है जहां दादा हनुमान जी का मुख पश्चिम दिशा में है । लम्बे समय तक यहा रहे गुरुजी 1008 पूज्य श्री गोविंद जी महाराज की जो इच्छा थी,इस पहाड़ी के विकास को लेकर उनकी जो भावना थी उसे पूरा करने की ओर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रयास शुरू किये है । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने हुसेनपुरखेड़ी से पुराना आष्टा तक 1 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का एवं 15 लाख से बनने वाले टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सबसे पहले अपने प्रेरणास्त्रोत परम श्रद्धेय 1008 गुरुजी श्री गोविंदजी को याद कर उनेह नमन किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की ये स्थान हमारा पुराना आष्टा है, आपको यह भी बताना चाहता हूं कि हमारे आष्टा क्षेत्र में सिर्फ दो ऐसे खेड़ापति हनुमान मंदिर है जिसमे एक मन्दिर में दादा हनुमान जी का मंदिर पूर्व मुखी है और एक पश्चिम मुखी यहा पुराना आष्टा की इस पहाड़ी पर है । जब मैं चुनाव में हमारे कुछ मित्रों के साथ यहा आया था, गुरुजी द्वारा पूजन करवाई थी । तब गुरुजी ने मुझसे पूछा कितने साल से राजनीति कर रहे हो,तब मैंने बताया लगभग 20 साल हो गए । उस समय पूरी पहाड़ी बंजर जैसी थी तभी मेने प्रण लिया था कि अगर विधायक बना तो दादा के दरबार तक पहुचने में किसी को परेशानी ना हो, यहां तक आसानी से पहुचने के लिये कांक्रीट रोड बनाऊंगा ताकि यहा भक्तों को आने के लिए दिक्कत नहीं आये । विधायक बनने के बाद आज लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से ये वादा पूरा हो रहा है,वही गुरुजी का सपना भी पूरा हो रहा है । यहां हमारे गुरुजी 1008 श्री गोविंद महाराज जी ने जो आदेश दिये थे,बिजली लाने का बिजली लाये के,पानी की व्यवस्था नही थी बोर खनन कराये दो बार बोर लगाया पानी नहीं निकला, फिर गुरुजी को बोला की गुरुजी इस बार निकलना ही चाहिए पानी तब ढाई इंच पानी निकाला और आज उसी से ये पहाड़ी का क्षेत्र हराभरा है । जब भी जो कार्य अच्छे मन से,श्रध्दा से किया जाता है तो सफलता मिलती है । श्रध्दा के इस केंद्र से करीब 50/60 गांव आस पास के जुड़े हैं । ये सब गुरुजी की कृपा है । विधायक इंजीनियर ने कहा कि निश्चित तौर पर हमने जहां-जहां पर भी हमारे धार्मिक स्थल है वह मैंने जहां जो मांग की वो सारे कार्य करवाए । तीन करोड़ का रोड हमने देवबड़ला तक बनवाया,वहां भी हमारा 11वीं सदी के करीब 12 मंदिर दबे हुए थे निकले है, दो मंदिर वहां पर पुनः बन कर तैयार हो गए है । आप सब एक बार देवबड़ला जरूर जाना वहां आपको इतिहास की झलक देखने को मिलेगी । पुरातत्व विभाग वहां कार्य करवा रहा है और उसको जल्दी हम एमपी के हमारे एमपीटी पोर्टल पर डलवाएंगे तो लोग वहां के बारे में जानेंगे,सर्च करेंगे । ऐसा ही एक हमारा भंवरा में सिद्धेश्वर धाम है वह भी मैंने चार करोड़ का रोड कराया उसका भी भूमि पूजन जल्दी होना है । हमारे जो सनातन धर्म के जितने भी हमारे मंदिर है जितने भी हमारे धार्मिक स्थान है उनके सबके उद्धार करूं ऐसा मेरा लक्ष्य है । आप सब के आशीर्वाद से पंच से लेकर प्रधानमंत्री आज भाजपा के है,हमारे पास पेसो की कोई कमी नही है । कार्यक्रम में 15 से 20 सरपंच यहा बैठे हुए है, सभी को हमने जो मांगा विकास की वो योजना कार्य दिये है । सबको सब कुछ दिया है कोई काम बाकी हम छोड़ेंगे नहीं । जो कार्य बचे है वह सारे कार्य पूरे होंगे । आज हुसेनपुरखेड़ी के सरपंच जी ने अच्छा आयोजन किया आप सब भीऐसे टेंट लगवा के ही भूमि पूजन कार्यक्रम करे,सभी ग्रामीणों को बुलाये ताकि उनेह भी ज्ञात हो कि क्या क्या कार्य हो रहे है । हमारे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है,ये किसानों की सरकार है । हमारे किसान भाइयों के 10 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो रही है । विधायक ने कहा की अभी जो खाड़ी देशों के बीच युध्द चल रहा है विश्व स्तर पर उसका असर पड़ा है । जो लड़ाई चल रही है उसका असर भारत पर भी पड़ा है, लेकिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कूटनीति के कारण उन्होंने हमारे देश में पेट्रोल,डीजल,गैस व अन्य वस्तुओं की कोई कमी नही आने दी । ना ही भाव बढ़ने दिये । डीजल पेट्रोल के लिए उन्होंने एक्साइज ड्यूटी कम करके हमारे नागरिको के ऊपर कोई आर्थिक बोझ नहीं आने दिया । हमारी सरकार किसान हितेषी सरकार है । हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को विश्वगुरु बनाने में लगे है । उन्होंने संकल्प लिया कि 2047 में हमारा देश विकसित भारत बने, हमारा देश विश्व गुरु बने,तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बने,भारत सोने की चिड़िया बने और निश्चित तौर पर यह सपना पूरा होगा । हम सब को इस सपने को पूरा करने में पूरा योगदान देना है । आज हमारी सरकार गांव,गरीब,किसान,मजदूर,युवा,महिलाए सहित सभी वर्गों के उत्थान,विकास के लिये कार्य कर रही है । आज फिर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस की सरकार में आपने देखा होगा कि वो रोटी कपड़ा और मकान देने की बात तो करती थी,लेकिन उसने रोटी कपड़ा ओर मकान तो नहीं दिया उल्टे कांग्रेस के राज में गरीबों को और गरीब बना दिया था । विधायक ने कहा की कांग्रेस को मैं अंदर से भी जानता हूं बाहर से भी जानता हूं । विधायक ने कहा अभी अपने को 2047 तक भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनाना है, क्योंकि तभी प्रधानमंत्री जी का सपना पूरा होगा । क्षेत्र में कोई भी विकास के कार्य हो,हम सब पूरा करेंगे । मुख्यमंत्री जी का दौरा जल्दी आष्टा में होगा वे आने वाले है । सभी सरपंच जो यहा बैठे हैं क्योंकि आपके गांव के विकास के जवाबदारी आपके कंधों पर है । आप भी जो प्राथमिकता वाले काम है वह सब बतायेविधायक ने पुराना आष्टा की पहाड़ी पर टीन शेड एवं घाट बनाने की भी स्वीकृति दी । आज कार्यक्रम में रोड के साथ 15 लाख ग्राम में 15 लाख की लागत से टीन शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया । कार्यक्रम को गुरुजी रामप्रियदास जी, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज जोशी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,मैना भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य ने संबोधित कर आने वाली बारिश में इस पूरी घांटी को हराभरा करने के लिये वृक्षारोपण करने का आव्हान किया । ग्राम पंचायत हुसेनपुरखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि कमल यादव ने विकास कार्यो की मांग का ज्ञापन विधायक को सौपा । कार्यक्रम में गुरुजी रामप्रियदास जी,पंकज जोशी,जीवनसिंह मंडलोई,सोनू गुणवान,मानसिंह ठाकुर ,सुशील संचेती,सुनील आर्य,विष्णु परमार,बंटी मेवाडा, ज्ञानसिंह मंडलोई आदि मंचासीन थे । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का सरपंचों का साफा बांध कर,पुष्पमाला पहना कर स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन हरिसिंह मेवाडा ने किया । आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामो से आये ग्रामीण,सरपंच युवा साथी उपस्तिथ थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top