

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा का किया भव्य स्वागत, हिंदुत्व व सामाजिक एकता को सशक्त करने की दिशा में सकारात्मक कार्य करे सकल हिंदू समाज संगठन- विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर। किसी भी संगठन के बिना एक अच्छे समाज की कल्पना नही की जा सकती। संगठन समाज को एक करने में सकारात्मक भूमिका निभाता हैं। संगठन में यदि समन्व्यय एवं संगठन के सदस्यो के बीच आपसी संवाद हो तो संगठन को समाज द्वारा मान्यता मिलती हैं।

सकल हिंदू समाज का गठन इसी उद्देश्य से किया गया हैं कि विभिन्न समाज को एकत्रित कर उन्हे प्रतिनिधित्व मिले तथा हिंदूत्व के विचारधारा का प्रसार करें। उक्त आशय के उद्गार विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों के सम्मान करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि सकल हिंदू समाज सभी जातियों का प्रतिनिधित्व करता हैं। सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकल हिंदू समाज को उनका पूरा सहयोग मिलेगा।

विधायक ने सकल हिंदू समाज के सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, चंद्रवंशी खाती समाज से दौलत चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, सरपंच महेंद्रसिंह ठाकुर, जगदीश कुशवाहा एवं समाज के अन्य प्रमुख प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वागत समारोह के दौरान विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाहा के बीच सामाजिक गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों एवं हिंदू सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने सकल हिंदू समाज अध्यक्ष को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि हिंदू सनातन धर्म के प्रत्येक पर्व, त्योहार एवं सामाजिक आयोजनों को आष्टा विधानसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह, उमंग एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज को जोड़ने वाले हर सकारात्मक प्रयास में वे सदैव सकल हिंदू समाज के साथ खड़े रहेंगे। स्वागत समारोह कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदुत्व, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन एकजुट होकर कार्य करेंगे, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक वातावरण और मजबूत होगा।

