स्वतंत्रता दिवस पर आष्टा में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, नरेंद्र कुशवाहा द्वारा किया ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

आष्टा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नरेंद्र कुशवाहा द्वारा किया ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित आष्टा। नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शनिवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शास्त्री स्कूल के पास परसराम कॉम्प्लेक्स के सामने नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद द्वारा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया। उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज आवश्यकता है कि हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह ठाकुर, सकल हिंदू समाज संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा, सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता,

जिला जनपद सदस्य कमल सिंह चौहान, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, समाजसेविका श्रीमती उर्मिला राजीव गुप्ता, कांग्रेस नेता घनश्याम जांगड़ा, कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा तथा कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।अतिथियों ने दिया राष्ट्रहित और सामाजिक एकता का संदेशपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है।

देश की प्रगति के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।सकल हिंदू समाज संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की शक्ति समाज की एकता में निहित है। सभी समाज और वर्ग मिलकर देश की संस्कृति एवं गौरव को आगे बढ़ाएं।सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव ने कहा कि युवाओं को देशभक्ति के साथ सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे

आना चाहिए।वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता ने स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।जिला जनपद सदस्य कमल सिंह चौहान ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक विकास की गति को तेज करने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि देश के विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देकर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

समाजसेविका श्रीमती उर्मिला राजीव गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।कांग्रेस नेता घनश्याम जांगड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और देश की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है।कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा ने कहा कि समाज की एकता और आपसी भाईचारे के साथ राष्ट्रहित में कार्य करना हम सभी का दायित्व है।कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

अतिथियों का किया गया स्वागत-सम्मानइस अवसर पर मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा एवं परसराम कुशवाह परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों को ‘वंदे मातरम्’ अंकित दुपट्टे, भारत माता का चित्र तथा नाम अंकित बैज लगाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। प्रमुख रूप से बबनराव माहडिक, प्रेमनारायण जायसवाल, मोंटू कौरी, राजबहादुर विश्वकर्मा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, दिलीप मालवीय,

शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, हिरा कुशवाहा, मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, रमेश मालवीय, जुगल मालवीय, कमल सेठ, नेमचंद्र कुशवाहा, मधुसूदन धरवा, सोनू राहुल कुशवाहा सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाह, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, नवरत्न गजानन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता बबनराव माहडिक, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाह, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाह, श्रीमती गीता भेरूलाल कुशवाह, श्रीमती गायत्री रवि कुशवाह, श्रीमती गोदावरी धड़ीवाल, श्रीमती कृष्णा कुशवाह, श्रीमती आशा कुशवाह, श्रीमती चिंतामणि कुशवाह एवं श्रीमती सुनीता चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में आयोजक नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top