थाना मण्डी पुलिस की बड़ी सफलताः- 48 घंटे के अंदर लूट के अज्ञात लुटेरों को किया गिरफ्तार

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03.12.2025 को सूचनाकर्ता अर्जुन मालवीय ने बताया कि 02 अज्ञात व्यक्तियों ने कुबेरेश्वरधाम के पास बस में आवाज देकर सूचनाकर्ता एवं उसके मित्र को नीचे उतारा तथा बस को रवाना कर पीड़ितों को एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे ले जाकर मारपीट की तथा सूचनाकर्ता की जेब से ₹30,000/- एवं रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया, जिस पर थाना मण्डी ने तत्काल अपराध क्रमांक 370/25, धारा 309(6) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मण्डी, निरीक्षक सुनील मेहर व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लूट के अज्ञात लुटेरों को आज़ाद नगर एवं खजराना, इंदौर से हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:- मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लूट के अज्ञात लुटेरों को गिरफ्तार कर, माल-मशरूका एक रियलमी कंपनी का मोबाईल, 7200/- रूपये नकदी, घटना में प्रयुक्त पाईप जप्त किया गया एवं मोटर सायकिल जप्ती हेतु आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पुलिस रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-‌ 1. मोहम्मद मोहसिन पिता मोहम्मद शकील, निवासी – तमन्ना सर्विस सेंटर के पास, खजराना, इंदौर (म.प्र.)
पूर्व के अपराध-
A. अप.क्र.525/2021 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट, थाना तैजाजी नगर इंदौर
B. 244/2023 धारा 13 पब्लिंक गैम्बिग एक्ट थाना खजराना इंदौर। 2. आदिल पठान पिता युसुफ पठान, उम्र 21 वर्ष, निवासी – 64 अंसारी बाग, मस्जिद वाली गली, पालदा, इंदौर, थाना भंवरकुआ, जिला इंदौर (म.प्र.)
पूर्व के अपराध-

A. अपराध क्रमांक 655/2025 धारा 309(4), 309(6),311 बीएनएस, थाना भंवरकुआ इंदौर। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस टीम के सदस्यों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस टीम के सदस्यों के नाम* :- निरीक्षक सुनील मेहर, उनि. राकेश कुमार पंथी, सउनि. जगदीश मर्सकोले, प्रआर 140 उमेश वर्मा, प्रआर 569 सचिन सिंह जाट, प्रआर 258 शैलेन्द्र सिंह (साइबर सेल), आर 736 नेपाल सिंह,आर 664 कृष्णपाल सिंह, आर चालक 309 अबू सूफ़ियान।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- यातायात अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अमलाहा टोल पर डीबीसीपीएल कंपनी (टोल अमलाहा) के सहयोग से सुरक्षा की दृष्टि से 150 हेलमेट वितरण एवं चौकी अमलाहा का निरीक्षण किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश-व्यापी यातायात सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अमलाहा टोल पर पहुंचकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, जिन वाहन चालकों के पास हेलमेट उपलब्ध नहीं थे और आर्थिक रूप से असमर्थ थे, उन्हें निःशुल्क हेलमेट वितरित(150 संख्या) किए गए। लोगों को हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा का पालन तथा नशे में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी अमलाहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर में वृक्षारोपण के निर्देश दिए गए। साथ ही,

अमलाहा चौकी अंतर्गत हाईवे पर दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ब्लाइंड स्पॉट की पहचान कर उन्हें सुधारने, हाईवे किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण हटाने, तथा मार्ग पर उचित संकेतक चिन्ह एवं लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में टोल मैनेजर वीरेंद्र सिंह चौधरी, नीरज निगम, उमाशंकर पांडे राजीव निगम, एसडीओपी आकाश अमलकर, थाना प्रभारी आष्टा श्री गिरीश दुबे, चौकी प्रभारी अमलाहा श्री प्रेम सिंह ठाकुर एवं यातायात प्रभारी श्री शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top