सीहोर में रोजगार मेला 16 अप्रैल को 11 कंपनियों द्वारा 1400 से अधिक पदों पर की जाएगी युवाओं की भर्ती

सीहोर में रोजगार मेला 16 अप्रैल को 11 कंपनियों द्वारा 1400 से अधिक पदों पर की जाएगी युवाओं की भर्ती सीहोर, 09 अप्रैल, 2026 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 16 अप्रैल को प्रात: 11 बजे सीहोर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। रोजगार में मेले में लगभग 11 कंपनियों द्वारा 1400 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार जिला व्यापार उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित कर नये प्रकरण तैयार किये जाएंगे। आईटीआई विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिये युवाओं को चयनित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top