सिविल अस्पताल आष्टा में हुआ महिला की बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन

सिविल अस्पताल आष्टा में मानु बाई सेन पति भैरू सेन निवासी आर्या तहसील इछावर के बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन बीएमओ अमित माथुर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ भूपेंद्र परमार, डॉ जयदीप सिंह सिसोदिया निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ माधवी राय वरिष्ठ महिला चिकित्सक के द्वारा बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस तरह आया मामला सामने……. ….अभी पिछले 3 दिन पहले पीड़ित महिला मानु बाई सेन पति भैरु सेन निवासी आर्या तहसील इछावर से

बीएमओ अमित माथुर के समक्ष अपनी बीमारी को लेकर पहुंची महिला ने बताया की मुझे हमेशा पेट में दर्द और मासिक धर्म की शिकायत रहती है परंतु मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं प्राइवेट अस्पताल में जाकर अपना इलाज करा सकू । डॉक्टर माथुर के द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत चिकित्सक दल को बुलाकर मामले की गंभीरता को बताया गया, और महिला का स्वास्थ परीक्षण करवाया जांच करने पर पता चला कि बच्चेदानी में खराबी होने के कारण पीड़ित महिला के पेट में दर्द रहता है और अगर ज्यादा देरी करते है तो महिला की जान को भी खतरा हो सकता है।

कहते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा चिकित्सकों की होती है तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेकर अपनी टीम के साथ महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।वरिष्ठ शल्य चिकित्सकडॉक्टर भूपेंद्र परमार , डॉक्टर जयदीप सिंह सिसोदिया निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉक्टर माधवी राय वरिष्ठ महिला चिकित्सक, नर्सिग ऑफिसर श्री मति अंजू रामटेके ,श्री परम वर्मा ओटी टेक्नीशियन और टीम के द्वारा किया गया यह एक ऐसा पहला मामला है जहां सिविल अस्पताल आष्टा में बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन चिकित्सको के द्वारा किया गया,

इस टीम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है क्योंकि अगर समय रहते महिला का ऑपरेशन नही किया जाता तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था कहते है कि अगर टीम वर्क से कार्य किया जाए तो हर काम आसान हो जाता है , इतने गंभीर मामले को भी बहुत ही आसानी से महिला का ऑपरेशन कर बड़ी बीमारी और महिला की जान को बचाकर इन चिकित्सको ने मानवता की मिसाल कायम की है। अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर स्मिता सोलंकी, कल्पना मालवीय, सुनीता सोलंकी, कांता झरबढे, सुनीता पवार,कल्पना मायवाड़, सुरेश सेन, रवि गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

महिला का कथन-………………………मेरे पेट में बहुत दिनों से असहनीय दर्द रहता था मेरा ऑपरेशन करने वाले सभी डॉक्टरों को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे इस दर्द से छुटकारा दिलवाया। डॉ अमित माथुर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी का कथन/- जब महिला मेरे पास अपने पेट दर्द की शिकायत लेकर आयी तब मैंने तुरंत सभी चिकित्सकों को बुलाकर इस मामले के बारे में बात की, महिला की सभी जांच इन्वेस्टिगेशन में पाया गया कि युटेरस इनफेक्शन होने की वजह से है पेट में दर्द रहता है चिकित्सकों के द्वारा हिस्ट्रेक्टोमी करने का निर्णय लिया गया और महिला का सफल ऑपरेशन चिकित्सक दल के द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top