सिद्दीकगंज जोड़ से धरमपुरी तक बनेगा 01 करोड़ 88 लाख से बनेगा रोड, विधायक ने किया भूमिपूजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जब हमारे गांव मजबूत होने-तब ही हमारा देश मजबूत सशक्त होगा-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने वर्षो पुरानी रोड की समस्या का किया निदान, सिद्दीकगंज जोड़ से धरमपुरी तक बनेगा 01 करोड़ 88 लाख से बनेगा रोड, विधायक ने किया भूमिपूजन । भारत गांव में बसता है,जब हमारा ग्राम मजबूत,सशक्त,समस्याओं से मुक्त होगा तो निश्चित हमारा देश भी सशक्त ओर मजबूत होगा । और इसी लिये देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार गांव,गरीब,किसान,मजदूर,महिला,युवा,सहित सभी वर्गों,सभी क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान दे कर कार्य कर रहे है । आज लगभग हर ग्राम सड़क से जुड़ गया है,जो रह गये वो भी जोड़े जा रहे है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज सिद्दीकगंज जोड़ से ग्राम धरमपुरी तक 2 किमी लम्बे रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की वर्षो कांग्रेस ने राज किया लेकिन विकास नही किया । आज भाजपा की सरकार विकास का इतिहास लिख रही है ।

उसका उदाहरण है 01 करोड़ 88 लाख से बनने वाला सिद्दीकगंज से धरमपुरी का ये मार्ग । जब ग्राम के नागरिको ने मुझे रोड नही होने से आने वाली समस्याएं बताई तब मैंने कहा था जल्द ही आपका रोड बनेगा और आज वो समय आ गया । ग्राम में जो भी समस्या होगी,जो मांग होगी सब पूरी करूंगा । विधायक ने कहा जल्दी ही आपकी डीपी की समस्या भी हल होगी । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की

रजत जयंती ग्राम सिद्धिकगंज ग्राम पंचायत में आने वाला ग्राम धरमपुरी के नागरिक कई वर्षों से सिद्धिकगंज से धर्मपुरी तक का मार्ग कच्चा होने के कारण काफी परेशान थे सबसे ज्यादा परेशानी का सामना ग्रामीणों को बारिश में करना पड़ता था । क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने ग्राम को रोड से जोड़ने के की मांग से मुझे अवगत कराया था,मेने जो वादा किया था आज वो पूरा हो रहा है । आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम पहुंचकर सिद्धिकगंज रोड से धर्मपुरी तक बनने वाले 2 किलोमीटर के मार्ग का सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर उक्त ग्राम की वर्षों पुरानी समस्या का निदान किया ।

रोड की सौगात देने पर सिद्धिकगंज एवं धर्मपुरी के ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है तथा उन्होंने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त करते हुए उक्त रोड की सौगात देने पर उन्हें की प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया, मानसिंह ठाकुर,कल्याणसिंह ठाकुर,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,कुलदीपसिंह ठाकुर,अशोक राठौर,महेंद्र काजले, लक्ष्मीनारायण वर्मा,सीताराम,नर्बदसिंह, सज्जनसिंह मालवीय,राहुल गुर्जर,आत्माराम,विष्णु परमार,देवकरणसिंह, बाबूसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top