सिद्दिकगंज के सरपंच ने सुशील नगर में नवीन राशन की दुकान खोलने की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सिद्दिकगंज के सरपंच महेन्द्र काजले ने पहुच कर पंचायत के सुशील नगर में नवीन राशन की दुकान खोलने की मांग का मांग पत्र विधायक को सौपा । सरपंच काजले ने विधायक इंजीनियर को बताया की अभी सुशील नगर,बरखेड़ी,नयापुरा,भगतपुरा के लोगो को राशन लेने सिद्दिकगंज जाना पड़ता है,सिद्दिकगंज की राशन दुकान का विक्रेता मनमानी करता है,समय पर राशन नही देता है,जो लोग जाते है वे परेशान होते है,उनकी परेशानी दूर करे और सुशील नगर में नवीन दुकान खुलवा दे ।

विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने इस समस्या को हल करने का भरोसा दिया । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा ।

जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम बांदरिया डाल में मुख्य मार्ग तक मुरमीकरण कराने,
ग्राम किल्लोद, मगरखेड़ी, मिट्ठुपुरा के कृषकों को बीमा राशि प्रदाय कराने,
ग्राम पंचायत खजूरिया जावर में मुरमीकरण,सुशील नगर में नवीन उचित मूल्य की दुकान स्वीकृति किए जाने,प्रधानमंत्री आवास प्रदाय कराने,
ग्राम पाड़लिया में मंदिर निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किए जाने।,

कन्नौद मिर्जी में बारवासी माताजी निर्माण कराने एवं उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने, उचित मूल्य दुकान गोपालपुर के विरूद्ध दर्ज प्रकरण समाप्त कराने, रामपुरा डेम श्यामपुरा मगरदा में विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,ग्राम नौगाँव में दुर्गा मंदिर जीर्णोद्वार हेतु राशि स्वीकृत करने,पीएम आवास पोर्टल खुलवाने संबंधी,ब्रम्हाकुमारीज शांति सरोवर आष्टा में विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,ग्राम चुपाड़िया में पुलिया निर्माण कराने,यादव अहीर समाज हेतु धर्मशाला निर्माण ग्राम बगड़ावदा में, विश्वकर्मा योजना अंतर्गत

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र एवं किट प्रदाय कराने,पगारा स्कूल श्यामपुरा मगरदा में अतिरिक्त कक्ष, किचिन शेड निर्माण कराने,हरजीपुरा में वन भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराने,बावड़ी चौक सिद्वीकगंज में पेर्वस ब्लॉक लगाने,
ग्राम चिन्नौठा शीतलामाता का चबुतरा निर्माण कराने,ग्राम नीलबड़ मांगलिक भवन के पास टीन शेड निर्माण कराने,
वृद्धा पेंशन प्रदाय कराने,ग्वाली में विद्युत आपूर्ति हेतु 25 परिवारों हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,रामपुरा कलॉ मुक्तिधाम एवं नाथगढ़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं पाटीदार धर्मशाला में टीन शेड निर्माण की मांग,ग्राम कुण्डियानाथू के छायनखुर्द में ग्रेवल रोड़ स्वीकृति हेतु,


पिता की मृत्यु उपरांत भूमि का नामन्तरण कराने,श्रवण यंत्र और चश्मा प्रदाय कराने,दुपाड़िया प्रमुख मार्ग से पीलिया खाल पर पुल निर्माण कराने,
अरनिया गाजी में सीसी रोड़ निर्माण अजा बस्ती से गौशाला की ओर,
अरनिया गाजी में हायर सेकेण्ड्री स्कूल हेतु नवीन भवन स्वीकृत कराने,
ग्राम कान्याखेड़ी में मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि प्रदाय कराने,खानदौरापुर में मांगलिक भवन एवं अरनिया दाऊद से खानदौरापुरत तक सड़क निर्माण कराने,
बापचा बरामद में मंदिर जीर्णोद्वार हेतु राशि स्वीकृत करने,

शिवालय प्रांगण बापचा बरामद में टीन शेड निर्माण कराने,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top