साहू समाज ने धूमधाम से मनाई माँ कर्मादेवी की जयंती,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर हुए शामिल,नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा

आष्टा। साहू समाज आष्टा द्वारा आज साहू समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष राजकुमार साहू के नेतृत्व में आराध्य देवी माँ भक्त शिरोमणि कर्मा देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर माँ कर्मादेवी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए एवं साहू समाज के सभी भाईयों बहनों को कर्मा देवी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । साहू समाज धर्मशाला में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,पूर्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती का साहू समाज के अध्यक्ष राजकुमार साहू,पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू,जितेन्द्र साहू,मनोहर साहू,अनन्त साहू सहित सभी समाज बंधुओं ने भव्य अगवानी कर विधायक का स्वागत सम्मान किया । माँ कर्मादेवी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज साहू समाज के आधार स्तम्भ स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी साहू को समाज को संगठित कर उसके विकास के लिये उन्होंने जो कार्य किये उनेह याद करते हुए वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार साहू को आश्वासन दिया कि समाज के लिये जब भी,जहाँ भी मेरी आवश्यकता हो,आप मुझे याद करे आपका विधायक आपके साथ खड़ा मिलेगा । कर्मादेवी जयंती पर नगर पुरोहित मनीष पाठक,दीपेश पाठक द्वारा हवन,व अन्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये । विधायक द्वारा इस अवसर पर माँ कर्मादेवी एवं भगवान श्रीकृष्ण जी को पुष्पमाला पहनकर उनेह नमन कर उनका आशीर्वाद लिया । इसके पूर्व प्रातः साहू समाज धर्मशाला से विशाल शोभायात्रा निकली जिसका नगर में भव्य स्वागत,सम्मान किया गया ।इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने साहू समाज का नेतृत्व कर रहे समाज अध्यक्ष राजकुमार साहू का स्वागत सम्मान कर उनेह एवं समाज के सभी बंधुओ को कर्मादेवी जयंती की बधाई शुभकामनाएं दी । रात्रि में साहू समाज धर्मशाला में समाज के प्रतिभाशाली विधायर्थियो एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह एवं भजन संध्या आयोजित की गई ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top