

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सेवा संकल्प कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह ठाकुर, पत्रकार सुशील संचेती, उत्थान धारवां, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेश सक्सेना, प्राचार्य सितवत खान, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत सहित सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत की संकल्पना हेतु सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूंबर के मध्य आयोजित किए जाना है। इसके अंतर्गत कक्षा 6 से 12 के समस्त विद्यालयों में गतिविधियों का आयोजन किया जाएंगा। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप दीप प्रज्जवलन सांदीपनि विद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है। विकसित भारत आर्थिक रूप से समृद्ध, तकनीकी रूप से सक्षम, सामाजिक रूप से समावेशी और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार बहुत सारी जनहितैषी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की है।

19 सितंबर को विद्यालय स्तर पर ड्राईंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएंगा। इसका विषय 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत है। इस अवसर पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएंगा और उत्कृष्ट चित्रकारों और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार भी दिए जाएंगें। अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता सत्र, करियर काउंसलिंग सत्र, नशा मुक्त भारत जागरूकता सत्र, पोषण एवं ऐनिमियां जागरूकता सत्र, सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र, कचरा पृथकरण एवं कम्पोस्टिंग

कार्यक्रम, सायबर सुरक्षा जागरूकता सत्र, फिट इंडिया खेल सत्र, सरकारी योजना जागरूकता सत्र आदि का आयोजन किया जाएंगा। दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में संस्था के षिक्षक अंत्येश धारवां, जितेन्द्र मेवाडे, भूपेन्द्र सिंह, डाॅ. तेजपाल सिंह, संदीप जायसवाल, रवि कुमार सोलंकी, जसपाल सिंह, मनोज कुमार बड़ोदिया, संजय जैन, राजीव सारसिया, विजय हाटेकर, विजय अडगले, सतीश वर्मा, कुमेरसिंह ठाकुर, संतोष कुमार, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, अब्दुल हमीद अंसारी, फरजाना अंसारी, मदन परमार, रमेश सिंह मेवाड़ा, गजराज सिंह ठाकुर, संजय जैन, दीपक सेेन, एस. के. सिंगारिया, ज्ञानसिंह मेवाड़ा, राजेष राठौर आदि उपस्थित रहे।
