
आष्टा- तहसील आष्टा के ग्राम सांगाखेड़ी के फूलसिंह मालवीय की बेटी प्रियंका मालवीय का म.प्र.पुलिस में आरक्षक पद पर हुआ चयन। चयन होते ही, पूरे ग्राम में खुशी की लहर छा गई। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रैय अपनी बहन पुष्पा मालवीय व अपने परिवार को दिया। प्रियंका ने अपनी इस उपलब्धि पर 2100/- इक्कीस सौ रूपए की राशि माँ पार्वती धाम गौशाला आष्टा को दिए गए। जो समाज के प्रति उनकी आस्था और सेवा का दर्शाता है। माँ पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह छात्रा की इस पहल को सराहा व आभार माना। इस सफलता के अवसर पर क्षैत्रीय विधायक गोपालसिंह जी इंजी. कमलसिंह चौहान सकल समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह डॉ. स्मृति वर्मा देवेन्द्र वर्मा पत्रकार राजीव गुप्ता मोन्टू कोरी मनीष डोंगरे ने परिवार को बधाई दी। प्रियंका ने अपनी शिक्षा की तैयारी विनर्स के ऑनलाईन ऐप से एवं शारीरिक परीक्षा की तैयारी इण्डियन फिटनेस एकेडमी आष्टा व पुष्पेन्द्र सर के द्वारा की।