
जैन समाज की युवा पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में
आष्टा के अनुराग जैन को दिल्ली में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें जैन जनगणना जागृति अभियान एवं JAIN INSPIRATIONAL युवा पुरस्कार के अंतर्गत जैन समाज में जागरूकता फैलाने, संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी एवं युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने अनुराग जैन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित युवा समाज के भविष्य को सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने युवाओं से समाज, संस्कृति और धर्म के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
इस उपलब्धि पर आष्टा नगर सहित क्षेत्र के जैन समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है। समाजजनों ने अनुराग जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुराग जैन आष्टा जैन समाज के होनहार युवा है कि हर क्षेत्र में अग्रणी है जिन्होंने थियेटर, निर्देशन, एक्टिंग , वॉयसओवर, एंकरिंग व वीडियो एडिटिंग व अन्य क्षेत्रो में महारथ हासिल की है।
जिन्हें पूर्व में मुम्बई,इंदौर , नाशिक, में आयोजित जैन आइकन अवार्ड में सम्मानित किया जा चुका है ।
जिन्होंने समाज मे अपनी प्रतिभा से कई सफल आयोजन को अंजाम दिया जिसमे “कोन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि” ओर भूतबलि सागर जी महाराज के प्रथम स्म्रति दिवस के अवसर पर 45 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्देशक ओर प्रदर्शन आष्टा किला मन्दिर जी मे व अन्य कई बड़े शहरों में किया।