
आष्टा । आष्टा क्षेत्र में आज कन्नौद रोड पर स्तिथ शासकीय गोदाम पर बनाये गये समर्थन मूल्य पर रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिये गेहूं उपार्जन केंद्र का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधि विधान से केंद्र पर तोल कांटे का पूजन कर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का शुभारम्भ किया । केंद्र पर गेहूं बेचने आये प्रथम अन्नदाता किसान भाई का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने तिलक लगा कर स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदी केंद्र पर आवक,जावक,तोल, स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली एवं केंद्र पर जो किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आयेंगे उनके लिये, छाया,पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । विधायक इंजीनियर ने केंद्र पर बारदान कितना आया कि भी जानकारी ली । केंद्र प्रभारी को विधायक ने निर्देश दिए की केंद्र पर गेहूं बेचने जो भी अन्नदाता किसान भाई आये उनेह किसी भी प्रकार से कोई परेशानी,असुविधा ना हो,किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें,उनेह अगर कोई परेशानी हो तो उसे सुने ओर हल करे, अगर समस्या वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर की हो तो उनेह अवगत कराये ओर समस्या का निदान करे । खरीदी केंद्र पर खरीदी कार्य के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम नितिन टाले,किसान मोर्चे के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ईलाही,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,राकेश सिसोदिया सहित अन्य किसान,कर्मी आदि उपस्तिथ थे ।
चित्र
विधायक कार्यालय
आष्टा