सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं संयोजक मुकेश नामदेव ने किया कार्यकारिणी विस्तार, समाजसेवा का लिया संकल्प, अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

आष्टा। नगर की पावन मां पार्वती नदी तट स्थित प्राचीन अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में शनिवार को सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, आनंद गोस्वामी, पत्रकार संजय वर्मा सहित समाज के अध्यक्ष गण, अनेक गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक प्रारंभ होने से पूर्व अन्नपूर्णा मंदिर प्रमुख महामंडलेश्वर श्री दीपक दास जी महाराज का सकल हिंदू समाज की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात समाजहित एवं सर्वसमाज सेवा को ध्यान में रखते हुए सकल हिंदू समाज की कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं संयोजक मुकेश नामदेव ने समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभाने वाले मोहन सिंह अजनोदिया, प्रेम नारायण शर्मा एवं हरिनारायण शर्मा को सकल हिंदू समाज का “आशीर्वाददाता” घोषित किया।


कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर पवन सुराणा, मांगीलाल सिसोदिया, शिव मेवाड़ा मामा, विजय खंडेलवाल एवं श्रीमती गुलाब ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। सह सचिव के रूप में प्रेम नारायण जायसवाल, पवन यादव एवं मानसिंह परमार को दायित्व दिया गया। महामंत्री पद पर गोपाल पांचाल, दिलीप मालवीय, रमेश मालवीय एवं चेतन वर्मा को नियुक्त किया गया।
प्रचार मंत्री के रूप में अचल किरार, अनिल धनगर, अरविंद रैकवार, जगदीश खत्री एवं राजू जाट को जिम्मेदारी दी गई।

कोषाध्यक्ष पद पर मोंटू कौरी तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में गौरी शंकर राठौड़ को नियुक्त किया गया। विशेष सहयोगी के रूप में महेश राठी एवं मुकेश आर्य को शामिल किया गया।
समिति के मार्गदर्शक मंडल में अनिल श्रीवास्तव, सुरेश सुराना, लखन पाटीदार, सुशील भोजवानी एवं बी.एस. वर्मा को शामिल किया गया, जबकि सलाहकार के रूप में एडवोकेट सुनील कचनेरिया को दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा सकल हिंदू समाज की कार्यकारिणी में नगर के अनेक समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने तथा सर्वसमाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को आशीर्वाददाता मोहन सिंह अजनोदिया, प्रेम नारायण शर्मा एवं हरिनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने समाज सेवा, सामाजिक एकता एवं सर्वसमाज के हित में कार्य करने का संदेश देते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर नगर के ऐतिहासिक आयोजन 2 जून से 8 जून के कार्यक्रम, युवा समाजसेवी देवकरण पहलवान मालवीय,

प्रतीक माहडिक, गोपाल कुशवाहा,बगवान समाज जिला अध्यक्ष कमल बागवान, शुभम कुशवाहा आदि का स्वागत सम्मान किया
बैठक का संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं संयोजक मुकेश नामदेव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top