

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– संस्था माॅडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल आष्टा में वाषिर्क उत्सव कायर्क्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें संस्था के बच्चो द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कायर्क्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर विधानसभा क्षेत्र आष्टा, विशेष अतिथि श्री अजब सिंह राजपूत बी.आर.सी. आष्टा, श्री रवि शर्मा पाषर्द वार्ड क्र.16, व संस्था के मागर्दशर्क श्री के.एल. परमार, श्री एस.एल. परमार, श्री भीम सिंह ठाकुर, समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार प्राचार्य श्री शैलेन्द्र ठाकुर,

उपप्राचार्य श्री विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक द्वारा माॅ सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके बाद सभी अतिथियो का स्वागत गीत के साथ सम्मान किया गया। कायर्क्रम सुनहरी गीत, सुनहरी यादो पर प्रस्तुत किया गया। जो कि 1980 के दशक के कलाकारो की याद में किया गया। कायर्क्रम का मुख्य आकर्षण गब्बर इज बेक ड्रामा को देख कर सभी अतिथियो व सभी पालको ने अपनी पुरानी यादो को ताजा किया व प्रशंसा की गई। कायर्क्रम में अतिथियो व संस्था मागर्दशर्क द्वारा

अर्द्धवाषिर्क परीक्षा में श्रेष्ठ परीणाम लाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र/छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्र दिवस कायर्क्रम एवं राज्य स्तर पर चयनित । प्री साइंस माॅडल में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्र/छात्राओ का भी विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। संस्था प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियो का आभार प्रकट किया गया व राष्ट्रगान के साथ कायर्क्रम का समापन हुआ। सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं के

उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल के संचालक मंडल व शाला परिवार के मार्गदर्शक श्री एस.एल. परमार, श्री के. एल. परमार, श्री बी. एस. ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवा, संदीप ठाकुर, निमर्ला सारसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजली चौरसिया, नीता सक्सेना, इशा जैन, पायल ठाकुर, पूजा ठाकुर सना अली, अपेक्षा पेरवाल, तेजू मेवाड़ा, विधि चौहान, आयुषी जैन, लक्ष्मी चौरसिया, ज्योति राजपूत, प्रतिभा तोमर, ईतिका चौहान शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

