ग्राम सेवक श्री रमेश चंद जायसवाल (मुगली वाले) जी का निधन

आष्टा। नगर के वार्ड क्रमांक 17 राठौर मंदिर क्षेत्र में रहने वाले ग्राम सेवक श्री रमेश चंद जायसवाल (मुगली वाले) जी का निधन हो गया। 30 अप्रैल गुरूवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास राठौर मंदिर से मुक्तिधाम तक निकाली गई, जहां पुत्रगण विपिन जायसवाल एवं रिंकू जायसवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। स्वर्गीय श्री भोलाराम जायसवाल ठेकेदार के सुपुत्र थे। वे मनोहर जायसवाल के बड़े भाई विजय सिंह जायसवाल के छोटे भाई, विपिन जायसवाल पत्रकार ,रिंकु जायसवाल के पूज्य पिताजी,

संदीप जायसवाल के बड़े पापा, संतोष जायसवाल के चाचा एवं अंश-मितांश जायसवाल के दादाजी थे। मुक्तिधाम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जयसवाल समाज अध्यक्ष प्रेमनारायण जायसवाल, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), सरपंच सतीश सोनाणिया, वरिष्ठ समाजसेवी शेषनारायण मुकाती, विनोद जायसवाल, योगेन्तर जायसवाल, पत्रकार कमल पांचाल, सिद्धूलाल जायसवाल, पूर्व पार्षद भविष्य कालू भट्ट, देवकरण मालवीय (पहलवान), गणेश सोनी, मनीष धरवा, राधेश्याम सोनी, गबू कोठारी सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शोकाकुल परिवार द्वारा मां पार्वती धाम गौशाला समिति को गौमाताओं के आहार हेतु ₹1100/ रुपए की राशि दान स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की गई। समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने देवतुल्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुखाग्नि के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


आष्टा – राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी संबल योजना के अंतर्गत आज नगर पालिका कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा पार्षद तारा कटारिया, डॉ सलीम खान, अरशद अली उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि संबल योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के

Oplus_16908288

उद्देश्य से शासन द्वारा यह अनुग्रह सहायता सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान की गई है। सीएमओ श्री प्रजापति ने लाभान्वित हितग्राहियो को समझाईश देते हुवे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त राशि का अपने परिवार का भरण पोषण में लगाए, प्राप्त राशि का सदुपयोग करें दुरपयोग नहीं। ​हितग्राहियों के खिले चेहरे -​सिंगल क्लिक के माध्यम से जैसे ही राशि खातों में पहुँची, हितग्राहियों ने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। समग्र अधिकारी दीपाली सोलंकी ने जानकारी देते हुवे बताया कि जनकल्याणकारी संबल योजना के तहत नगर के 16 हितग्राहियों को 2-2 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top