साइबर अपराधों से बचाव हेतु सेल्फ क्लिक 2.0 के तहत पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित, “Digital Arrest” पूरी तरह फर्जी है- SDOP दामोदर गुप्ता

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सोनाक्षी सक्सेना सीहोर , म.प्र. के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत /एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में आज दिनांक [02/07/26] को इंडियन पेट्रोल पंप नया बस स्टेंड एवम पुरानी सब्जी मंडी आष्टा व्यापारी में “साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे एसडीओपी दामोदर गुप्ता,थाना प्रभारी गिरीश दुबे उपनिरीक्षक किरण सिंह राजपूत व अन्य स्टाफ द्वारा आमजन को डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाना एवं

“Digital Arrest”, “UPI Fraud”, “OTP Fraud”, “Loan App Fraud”, “Task/Investment Scam” जैसी ठगियों के प्रति सचेत करना था। एसडीओपी द्वारा दिए गए प्रमुख सुझाव:- 1. OTP/Password/CVV किसी से शेयर न करें- बैंक/पुलिस/कूरियर वाला कभी OTP नहीं मांगता। 2. अंजान लिंक/ऐप डाउनलोड न करें- APK फाइल, AnyDesk, TeamViewer जैसी ऐप से फोन हैक हो जाता है। 3. “Digital Arrest” पूरी तरह फर्जी है- पुलिस/ED/CBI वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती। डरें नहीं, तुरंत 1930 पर कॉल करें। 4. ज्यादा मुनाफे वाले Investment/Task Fraud से बचें- “घर बैठे कमाई” वाले

टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप ठगी हैं। 5. सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें- 2-Step Verification जरूर चालू करें। 6. साइबर ठगी होने पर तुरंत करें:- हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें – 3 घंटे के अंदर शिकायत पर पैसा वापस आने की संभावना अधिक। – http://www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। – नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें। कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय डॉक्टर ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सभी से जागरूक रहने की अपील की। पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध के संबंध में जागरूक रहें और कोई भी संदिग्ध कॉल/मैसेज आने पर सतर्क रहे।

आष्टा- पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना आष्टा द्वारा दिनांक 29 जून 2026 को सिविल अस्पताल आष्टा में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक श्रीमती किरण सिंह राजपूत एवं थाना आष्टा के पुलिस बल द्वारा अस्पताल में उपस्थित मरीजों,

उनके परिजनों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक जॉब ऑफर, QR कोड स्कैम, OTP फ्रॉड तथा कस्टमर केयर फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि

किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा मोबाइल एप पर बिना सत्यापन विश्वास न करें, किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाता, ATM कार्ड, PIN, CVV अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें तथा सोशल मीडिया एवं बैंकिंग खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध

रिपोर्टिंग पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में शीघ्र शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी उपस्थितजनों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 80 से 100 नागरिकों की सहभागिता रही, जिनमें मरीज, उनके परिजन, चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा कर्मचारी तथा अन्य नागरिक उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश पुलिस का “सेफ क्लिक” अभियान नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। थाना आष्टा द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं शासकीय कार्यालयों में इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमति सुनिता रावत के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, विक्रय कर्ता एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए जिसके क्रम में, लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व मे कार्यवाही की गई। दिनाँक 30/06/26 को चौकी प्रभारी

बकतरा उपनिरीक्षक राजेन्द्र उइके को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की मकोडिया जोड पर एक महिला अवैध मादक पदार्थ (गांजा) रखे हुये है। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये उपनिरीक्षक राजेन्द्र उइके ने टीम गठित कर तत्काल मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुये उक्त संदेही महिला को अभिरक्षा मे लिया गया । पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम बिहुआ बसोड उर्फ वैंजती पति विनोद बसोड उम्र 50 साल निवासी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल थाना कमलानगर भोपाल का होना बताया ।

संदेही महिला के कब्जे से 818 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ । संदेही महिला को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय बुदनी पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जा रही है। सराहनीय कार्यवाही- निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उनि राजेन्द्र उइके, सउनि दिनेश शर्मा, प्रआर. 145 फूलसिंह, महिला प्रआर. 546 उर्मिला, आर. 469 रामूलाल उइके, आर. 860 हर्षित मालवीय, आर. 702 दिनेश गठौले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top