भाजपा महिला नैत्रियों ने दहन किया कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मध्यप्रदेश की भंडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं के अपमान में दिए गए बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कॉलोनी चौराहा पर पुतला दहन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री एवं पार्षद तारा कटारिया के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा जिला महामंत्री एवं पार्षद तारा कटारिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, गिरजा कुशवाह,

निर्मला कुशवाह, संध्या देवांग, अनिता ठाकरे, ऋषि ठाकरे के साथ ही पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, व्यापार महासभा अध्यक्ष रूपेश राठौर, पूर्व पार्षद भगवतसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष मनीष धारवां, राजाराम मालवीय, आनंद गोस्वामी, सुरेश जैन, अवनीश पिपलोदिया, संतोष विश्वकर्मा, दूलीचंद कुशवाह, आदि मौजूद थे। पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने न सिर्फ सनातन धर्म का अपमान किया है, बल्कि मानवता का भी अपमान किया है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना शाहगंज द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में दिनांक 17/01/2026 को कार्यवाही की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा सूमो वाहन क्रमांक MP-04-T-8507 में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बाड़ी की ओर से आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनि. मनोज कुमार मालवीय मय स्टाफ के जोनतला-मछबाई रोड के बीच घेराबंदी की गई।

कुछ समय पश्चात बकतरा की ओर से एक सफेद रंग की टाटा सूमो आती हुई दिखाई दी, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम आयुष बैध उर्फ आयुष शर्मा, पिता स्व. सीताराम बैध, उम्र 28 वर्ष, निवासी सूरजगंज, इटारसी, जिला नर्मदापुरम बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर निम्नानुसार अवैध शराब बरामद की गई—
1. गोवा कंपनी की अंग्रेजी शराब – 07 पेटी
कुल मात्रा – 63 लीटर, कीमत – ₹45,000/-
2. देशी प्लेन मसाला क्वार्टर – 07 पेटी
कुल मात्रा – 63 लीटर, कीमत – ₹35,000/-
3. देशी प्लेन मदिरा (सफेद) – 02 पेटी
कुल मात्रा – 18 लीटर, कीमत – ₹8,000/-
4. एम.डी. रम क्वार्टर – 01 पेटी
कुल मात्रा – 8.64 लीटर, कीमत – ₹8,160/-

कुल जप्त शराब:
मात्रा – 152.64 लीटर
कुल क्वार्टर – 848
कुल कीमत – ₹96,160/-

उक्त अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब को मौके पर ही टाटा सूमो वाहन क्रमांक MP-04-T-8507 सहित जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी हैं ।

आरोपी का नाम:
आयुष बैध उर्फ आयुष शर्मा
पिता – स्व. सीताराम बैध
उम्र – 28 वर्ष
निवासी – सूरजगंज, इटारसी, जिला नर्मदापुरम

कार्यवाही में योगदान:
निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उनि. मनोज कुमार मालवीय,
आर. 387 मनोज झरबड़े, आर. 781 रमेश दाहिकर एवं
आर. 804 सौरभ ठाकुर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने एवं अवैध शराब जप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top