

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ग्राम आपका विधायक-आपके द्वार अभियान के तहत ग्रामो में पहुचकर जनता चौपाल लगा कर जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना,उनेह हल करने में लगे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिद्दिकगंज,सुशील नगर,पिपलिया खाड़ी,बलिया खेड़ी,बान्द्रिया डाल,गुराड़िया खुर्द आदि ग्रामो में पहुच कर जनता चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना,

ग्राम में जो विकास कार्य कराये, जो चल रहे उनसे अवगत करा कर जनता की समस्याओं को सुना और मौके से ही अधिकारियों को निर्देश दिये । कई ग्रामो में विधायक ने विकास कार्यो की भी घोषणा की । आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत दौरे में मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया, शिव पाटीदार,नरेन्द्रसिंह ठाकुर,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर,यशवंतसिंह ठाकुर,नारायणसिंह,कुलदीप धुराडा, महेन्द्र काजले,राजेन्द्र धारवा सहित सभी सरपंच, पंच, भाजपा के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,मातृ शक्ति उपस्तिथ रहे ।

शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए =गोपाल सिंह इंजीनियर, वाद्ययंत्रों के लिये 03 लाख रुपये की विधायक ने की घोषणा

आष्टा । मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित एमएसडब्लू एवं बीएसडब्लू सत्र आरंभ कार्यक्रम भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर विशेष अतिथि रायसिंह मेवाडा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, श्रीमती पारुल उपाध्याय जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, समाज सेवी चेतन छाजेड़, धर्मेंद्र रघुवंशी प्राचार्य शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा ने सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया ।

उपस्थित रहे समस्त अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन मे कहा शासन की योजनाओ को समाज अंतिम व्यक्ति पहुंचाने का लक्ष्य होना चाहिए और इसी पर हमें काम करना चाहिए और जन अभियान परिषद के प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मैं अभियान परिषद बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है और जो योजना वंचित नीचे तवके लोग ,गरीब तबके के लोग हैं उनके तक योजना पहुंच कर एक पुण्य का कार्य कर रहे हैं इस अवसर पर MSW BSW अध्यनरत छात्र रहते हुए हुए जिन्होंने शासकीय सेवा को प्राप्त किया है ऐसे छात्रों को सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक भगवत शरण लोधी ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के किए गए कार्य एवं आगामी योजना से समस्त अतिथियों को अवगत किया । हरेंद्र सिंह ठाकुर ने शब्दों के माध्यम से समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं अतिथियों को बिल पत्र का पौधा भेंट कर स्वागत किया । जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे जिले में समस्त कार्यक्रमों से अतिथियों को अवगत कराया । वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती ने अपना नाता जोड़ते हुए कहा कि जन

अभियान परिषद जमीन स्तर पर काम करते हैं इसमें में भी विशेष सहयोग देता हूं और इनका कार्य बहुत ही सराहनीय है । वहीं प्राचार्य धर्मेंद्र रघुवंशी ने अभियान परिषद संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया कहा जो भी कार्य समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े होंगे मध्य प्रदेश काम करते तो मैं सदैव उनके लिए कार्य में सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगा । कार्यक्रम में विधायक ने शिप्रा भगवान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डाली सोनी आशा कार्यकर्ता, सपना ठाकुर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कुमारी शिवानी शर्मा पुलिस विभाग मैं चयन होने पर विधायक जी द्वारा सम्मानित किया गया साथ में जो सेक्टर स्तर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की

समस्त योजनाओं को गांव के अंतिम बैठक व्यक्ति तक पहुंचने वाले सेक्टर प्रभारी श्री राधेश्याम राधेश्याम वर्मा महेंद्र सिंह ठाकुर महेश चंदेल सुरेश पंचाल सुनील राठौर को प्रशस्ति पत्र देखा सम्मानित की एवं आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता सबको बधाई दी कार्यक्रम के अंत में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई,एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कॉलेज परिसर के फलदार का पौधों रोपण किया अंत में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता मुकेश जी मुकेश राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
