

आष्टा:- पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मॉ श्रीमति काशी बाई चौहान के निधन पर शिवराज सिंह चौहान के कालेज समय के सहपाठी मित्रगण ने भोपाल में सामूहिक श्रद्धांजलि व्यक्त की। उनके सभी मित्रगण ने भोपाल स्थित निवास पर पहुॅचकर मॉ श्रीमति काशी बाई के चित्र के समक्ष पुष्पहार अर्पित कर श्रीमति काशी बाई चौहान की सदासहिता, उनके ममतामयी प्रेम एवं वात्सल्य को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। आष्टा से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार,

केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मेडीकल व्यवसायी अजीत कुमार जैन, दिग्विजय सिंह कौशल, संतीष रायजादा, अखिलेश श्रीवास्तव, शेखर दुबे, कमल सिंह पहलवान विदिशा, अभिषेक द्विवेदी, संजय कुंदेशिया, प्रकाश गुप्ता गुलाबगंज, कमल जैन लिली, महेन्द्र सिंह बुंदेला ने सामूहिक रूप से शिवराज सिंह चौहान के निवास कर श्रद्धांजलि व्यक्त कर श्री चौहान को ढांढस बंधाया।

शासकीय सेवक की समन्व्ययकारी सोच, संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा ही उसकी पहचान- पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार

आष्टा:- शासकीय सेवा में समन्व्यय, संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण भाव से सेवा की समाज द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद भी सराहना की जाती हैं तथा ऐसे शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में याद किया जाता हैं तथा उन्हे सेवा अवधि बाद भी उत्कृष्ठ सम्मान समाज में मिलता है। जमना प्रसाद परमार जी ने अपनी संपूर्ण सेवा में अपनी कर्तव्यपरायणता एवं सेवाभावना से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। वे आज सेवानिवृत्त अवश्य हो रहे हैं, परंतु उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जावेगा।

उनकी सदासहिता, मिलनसारिता, मधुर व्यवहार एवं अपने काम में प्रति लगन यही उनकी सेवाकाल में पहचान रही। वे जहां जहां भी पदस्थ रहे उन्होने आम नागरिको के प्रति अच्छा व्यवहार बनाकर रखा, जिसकी परिणीति स्वरूप उन्होने अपना संपूर्ण सेवाकाल एक अच्छे कुशल शिक्षक के रूप में निकाला। उक्त आशय के उद्गार पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कान्हा मैरिज गार्डन आष्टा में शिक्षा विभाग से प्राथमिक शिक्षक पद सै सेवानिवृत्ति हुए जमना प्रसाद परमार के सेवानिवृत्ति समारोह में व्यक्त किए।

जमना प्रसाद परमार ने इस अवसर पर अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, समकालीन कर्मचारियों एवं नागरिको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने अपने शासकीय कार्य को हमेंशा सेवा के भाव से निर्वहन किया। अपने विभाग के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए समाज में अच्छे संस्कारो के साथ शांति बनी रहे. इस अवसर पर सम्मान पत्र, शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विरेंद्र सिंह ठाकुर, जवाल सिंह ठाकुर, रोहित परमार एवं वरिष्ठ व्यवसाई सुनील प्रगति सहित अन्य लोग मौजूद थे।

