

आष्टा। प्रदेश में ख्याति प्राप्त नगर की गणेश विसर्जन पर परंपरागत झांकियों की एक झलक पाने के लिए शुक्रवार की रात हजारों लोगों ने रतजगा कर झांकियों की प्रस्तुति को निहारा। झांकियों को लेकर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके आष्टा नगर में परंपरानुसार करीब एक दर्जन समितियों ने झांकियों का निर्माण कर सुसज्जित झांकियों का प्रदर्शन चल समारोह के दौरान किया। शहर के प्रमुख गणेश समितियों द्वारा सालों से भव्य झांकियां निकाली जाती है। इस साल भी पौराणिक गाथाओं, गौमाताओं के संरक्षण पर नगर में नयनाभिराम झांकियां निकाली गई।

इसी प्रकार पार्वती नगर में भी गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह निकाला। नयनाभिराम चलित झांकियों का कारवां सिविल अस्पताल चौराहा से प्रारंभ हुआ जो प्रदर्शन करते हुए परदेशीपुरा चौराहा पहुंचा, जहां नगरपालिका द्वारा मंच बनाकर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की उपस्थिति में श्री गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारियों व चलित झांकियों के प्रदर्शनकारियों को साफा बांधकर व पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रतिक चिन्ह व नगद पुरूस्कार भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

वहीं वरिष्ठ समाजसेवियों का भी साफा बांधकर सम्मान किया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक झांकियों को नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा द्वारा नगद 5100, 7100 एवं 11000 रूपये की राशि भेंटकर पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थितजनों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा नगर सर्वधर्म सम्भाव का आस्थावान नगर है, यहां के नागरिकगण प्रत्येक तीज-त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाते है जो हमारे नगर की गंगा-जमुना तहजीब को प्रदर्शित करते है।

श्री मेवाड़ा ने कहा कि गणेशोत्सव के युवा पदाधिकारीगण बधाई के पात्र है, जिन्होंने वर्षो पुरानी परंपरा को संजोये रखा और रात-दिन मेहनत कर हजारों नागरिकों के मनोरंजन के लिए झांकियों को तैयार करते है, आशा है इसी प्रकार परंपरा को आप हमेशा अक्षुण बनाए रखेंगे। नपा द्वारा की गई व्यवस्था की हुई सराहना – समूचे 10 दिवस में नगरपालिका द्वारा श्रीगणेश पांडालों के आसपास सहित विसर्जन कुंड एवं अनंत चतुदर्शी चल समारोह मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं से हर कोई प्रसन्न नजर आया।

नपा द्वारा किए गए स्वागत के प्रतिउत्तर में प्रत्येक श्रीगणेश मंडल के पदाधिकारीगण एवं चलित झांकियों के कलाकारों ने नगरपालिका द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की। नगरपालिका द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह मंच पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर,

भाजपा नेता उमेश शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, अरशद अली, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, एल्डरमेन शिवलाल प्रजापति, तोषनारायण भूतिया, नगर महामंत्री मोहित सोनी, आशु शर्मा, सौरभ रूणवाल, जुगलकिशोर मालवीय, पवन वर्मा, लोकेन्द्र धारवां, रतनसिंह मेवाड़ा, अनिमेष सोनी, निक्की जैन, रोहित सेन, वैभव मेवाड़ा सहित नपा के कर्मचारीगण मौजूद थे। आभार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किया तथा संचालन पवन वर्मा बुल्लू ने किया।
