


सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 29.09.2026 को फरियादी द्वारा थाना मण्डी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी के साथ अड़ीबाजी करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मण्डी में अपराध क्रमांक 327/2026, धारा

115(2), 119(1), 296(बी), 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।📌 *फरार आरोपी की तलाश कर धामंदा से गिरफ्तारी*– घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए।पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के माध्यम से आरोपी की पतारसी

ग्राम धामंदा पहुंचकर आरोपी अनुराग को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीहोर निरुद्ध किया गया।📌 *गिरफ्तार आरोपी* — अनुराग पिता मुकेश वर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी धामंदा, जिला सीहोर (म.प्र.)📌 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*- उनि दिनेश कुमार सहगल- प्रआर 569 सचिन सिंह जाट- प्रआर 140 उमेश वर्मा


