वेयरहाउसिंग केंद्रों पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया उद्घाटन

वेयरहाउसिंग केंद्रों पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया उद्घाटनआष्टा।शासन द्वारा गेहूं खरीदी केंद्रों की स्थापना के उपरांत क्षेत्र में विधिवत खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में हरिओम समिति के उपार्जन केंद्र स्थित वेयरहाउसिंग केंद्र पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ किया गया।ग्राम पगारिया राम समिति के उपार्जन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में वेयरहाउसिंग केंद्र का विधिवत उद्घाटन कर गेहूं तुलाई कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, तहसीलदार श्री राम पगारे, संस्था के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति में खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही सवारियां वेयरहाउस केंद्र, पटेल ग्रेडिंग एंड ट्रेडिंग कंपनी वेयरहाउस, मुकाती किसान सेवा केंद्र एवं रॉयल वेंचर वेयरहाउस पर भी विधायक द्वारा किसानों का सम्मान करते हुए गेहूं खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।इस दौरान किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया और शासन की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से संचालित किया जाएगा, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top