भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन आष्टा ने महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन आष्टा द्वारा शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा परदे से बाहर करने के विषय में छात्र नेता अंशु ठाकुर प्रदेश सह सचिव के नेतृत्व में महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए छात्र नेता अंशु ठाकुर द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य को अवगत करवाया कि महोदय अमर शहीद भगत सिंह जी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जिसके वे पात्र है। उनकी प्रतिमा को किसी परदे के अन्दर रखने से वह सम्मान नहीं मिल पाता,

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को 2 दिन के अंदर परदा हटाये आशा है कि आप हमारे इस न्यायोचित एवं जनभा वना से जुड़े अनुरोध पर शीघ्र निर्णय लेकर उचित कार्यवाही करेंगे। अगर 2 दिन के अंदर प्रतिमा पर से परदा नहीं हटता है तो हम विधि विधान से परदा हटाकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे।ज्ञापन देने वालों में संगठन से दीपक गोस्वामी, दिगराज ठाकुर ,जोगेंद्र ठाकुर, हेमंत पंवार, नितेश ठाकुर लसुड़लिया, प्रशांत गोल्डी,अंकुश दरबार, कृष्णा बन्ना,अश्विन,विकाश मेवाड़ा , रवि मेवाडा, अरुण ठाकुर,कौशल पटवारी, शुभम मालवीय, आदि कई छात्र मौजुद रहे।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिले में 02 दिसंबर को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 655 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 206 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

इसके साथ ही 95 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर बच्चों के टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- शनिवार को मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के इंदौर नाका स्थित कराटे कोचिंग सेंटर में कराटे कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 60 से अधिक बच्चों ने भाग किया। इसमें 50 बच्चे सफल रहे। इन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य प्रशिक्षक कराटे मास्टर कोच लखन ठाकुर के नेतृत्व में कराई गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विमला ठाकुर, त्रयंबक ठाकुर, जिमांशु शर्मा सहित अन्य ने निभाई। प्रतिभागियों में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव विपुल चांडक, संस्कार मंच के सचिव

धर्मेन्द्र माहेश्वरी सहित अन्य ने उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कारों का वितरण किया। इस मौके पर संस्था की ओर से बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान येलो, औरेंज ने बेल्ट हासिल किए। इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रमाण-पत्र और बेल्ट-मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की सुबह आयोजित इस प्रतियोगिता में येलो बेल्ट हासिल करने वालों में राधिका नागर, अंशुमान ठाकुर, हिमांशी महोश्वरी, आराध्या परिहार, यशराज जामलिया, अंकुर मेवाडा, प्रतीक सेन, इश्किा ठाकुर, ग्रंथ सागवालिया, वेदांश वर्मा, प्रियांश परमार,

विवान राठौर, दिव्य वर्मा, निजाय लोट, अर्थव काबड़ी, अनवी वर्मा, प्रिंशा वर्मा, वेनू शुक्ला, ऐडी मकरिया, ललिता चौरसिया, स्वर्णिका ठाकुर, श्रेयांशी सेन, भविष्य ग्वालिया, शिवी राठी, अंशुमान राजपूत, जानवी विश्वकर्मा, कृतज्ञ ठाकुर, दिव्यांशी नौरंग, अंश चंद्रवंशी के अलावा औरेंज बेल्ट प्राप्त करने वालों में राधिका वर्मा, श्रद्धा विश्वकर्मा, माही परमार, कोमल ताम्रकार, महक परमार, सुशांत चंद्रवंशी, वीर जाट, दिव्यांश वर्मा, भविष्य वर्मा, वैभव वर्मा, अंश राज, देवांश राठौर, तरुण वर्मा, रिषभ चंद्रवंशी, यर्थात ठाकुर, देवांश मोहनिया, अधीरा गुप्ता, राजेश्वरी वर्मा, सूर्यांश दुबे आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान माइंडस आई इंटरनेशनल स्कूल इछावर से कोच जिमांश शर्मा, सोनू शर्मा, नीतू लोधी, पायल बागवान आदि शामिल थे।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे ने सीहोर पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार विमल राय को पुन: सीहोर जिला अध्यक्ष घोषित किया। इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा सीहोर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार विमल राय हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को नई दिशा देने और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि

वह आगे भी इसी समर्पण के साथ संगठन को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। विनम्रता व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष विमल राय ने सभी पत्रकार साथियों का आभार माना और कहा कि वे सदैव पत्रकारों के हितों तथा संगठन की प्रगति के लिए तत्पर रहेंगे। विमल राय की पुनर्नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक में सीहोर जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और उन्होंने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top