विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई….. जनसुनवाई में पहुचे नगर के पत्रकारों द्वारा पत्रकार भवन की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा नगर के पत्रकारों ने पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से भेंट कर नगर में पत्रकार भवन हेतु भूमि की मांग का मांग पत्र सौपा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये।

जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे।
आज जनसुनवाई में,नानकपुर टोल नाके के समीप स्थित गाँवों के चार पहिया वाहनों का को टोल मुक्त रखने,

हनुमान मंदिर सामरीबोंदा में मुरमीकरण कराने,पत्रकार भवन आष्टा के लिए भूमि अथवा भवन उपलब्ध कराने,आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास, लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदाय कराने,
ग्राम परोलिया पार मे श्रीराम धर्मशाला में टीन शेड निर्माण, ग्राम शंभूखेड़ी में बनवीरपुरा तक डामरीकरण,वार्ड कं. 12 जावर में रामलीला मंच निर्माण हेतु,
ग्राम कुमड़ावदा के 20 एकड़ जमीन में स्थित तालाब का गहरीकरण,
लोटस कॉलोनी आष्टा में

विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,आत्म सुरक्षा हेतु शस्त्र लायसेंस प्रदाय कराने,ग्राम खामखेड़ा बैजनाथ में शासन स्तर पर बैंक खुलवाने,बागेर जलाशय के डूब क्षेत्र से मिट्टी हटाने,ग्राम पंचायत कुरावर एवं अन्य ग्रामों में मुरमीरकण,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top