

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा नगर के वार्ड क्र 6 लंगापुरा मोहल्ले की अनेकों बहने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा की जाने वाली जन सुनवाई में पहुची । जनसुनवाई में पहुची सभी माताओं बहनो ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को वार्ड 6 में स्तिथ भगवान श्रीराम जी के मंदिर की छत निर्माण एवं मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य करने की मांग कर एक मांग पत्र विधायक श्री इंजीनियर को सौपा । वार्ड की आई सभी हिन्दू महिलाओं के साथ वार्ड 6 की पूर्व पार्षद श्रीमति शबाना-बी भी साथ आई और उक्त मांग को पूर्ण करने का विधायक इंजीनियर से निवेदन किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनसुनवाई में आई सभी बहनाओ का स्वागत कर उनेह जलपान कराया और उनकी मांग को सुन कर उनेह भरोसा दिया कि बहने जो कहेगी,जो कार्य बतायेगी वो सब होंगे ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है ।

आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे।

आज जनसुनवाई में,आर्थिक स्थिति दयनीय होने से स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहायता कराने,वाद्य यंत्र प्रदाय कराने,पति का आकस्मिक देहांत हो जाने से अर्थिक सहायता प्रदाय कराने,
निजी भूमि पर अतिक्रमण करने पर रोक लगाने,खजूरिया कासम से कवटिया ग्राम तक डामरीकरण कराने,दशहरा मैदान एवं कसाईपुरा क्षेत्र में 33 के.व्ही के झूल रहे विद्युत तारों कोऊंचा कराये जाने,
पी.एम.श्री उमावि खामखेड़ा जत्रा में सी.सी.रोड़, सायकल स्टेण्ड, पानी की टंकी का निर्माण कराने,रोलागाँव में धर्मशाला हेतु भूमि आवंटित कराने,ग्राम डाबरी में हेन्ड पम्प हेतु मोटर पम्प प्रदाय कराने,प्रधानमंत्री आवास (कुटी) प्रदाय कराने,संबल योजना से प्रदाय की जाने वाली राशि दिलाने, ग्राम उमरदड़ के धार्मिक स्थानों पर पेर्वस ब्लॉक लगवाने,

ग्राम जाफराबाद से मोहम्मदपुर पखनी, दलपतपुरा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण करवाने,खजूरिया कासम में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने,जाफराबाद (सियाखेड़ी) में प्रतिक्षालय निर्माण की स्वीकृति देने,शा.हाईस्कूल पगारिया हाट का हायर सेकेण्डरी के रुप मे उन्नयन कराने,ग्राम टाण्डा में पदस्थ हल्का पटवारी महिपाल द्वारा कृषकों से राजस्व संबंधी कार्य करने के बदले अवैध रूप से रिश्वत की मांग करने,नही देने पर कार्य नही करने,कार्य को अटका कर रखने की शिकायत,कार्यवाही करने की मांग,पूर्व पार्षद शबाना बी द्वारा वार्ड नं. 06 में स्थित भगवान श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्वार कराये जाने,निर्धन महिला को आवास हेतु भूमि का पट्टा प्रदान कराने। की गई शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कराने की मांग,किसान सम्मान

निधि दिलवाने,ग्राम कोटियानाला में सामुदायिक भवन मांगलिक भवन निर्माण कराने एवं जल प्रदाय हेतु पानी का टेंकर उपलब्ध कराने,ग्राम करमनखेड़ी में मुरमीकरण एवं पेवर्स ब्लॉक हेतु,शा. हाईस्कूल भवन खामखेड़ा बैजनाथ एवं मुक्तिधाम की बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराये जाने।
सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।