

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी एवं नगर अध्यक्ष जाहिद गुड्डू के नेतृत्व में स्थानीय कॉलोनी चौराहे से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती बंद करने, बढ़े हुए बिजली बिलों में राहत देने तथा एक माह के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर भी नारेबाजी की तथा “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। रात के समय बार-बार बिजली बंद होने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। वहीं, अधिक बिजली बिलों और अस्थायी कनेक्शन की समस्याओं के कारण आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर, जितेंद्र शोभाखेड़ी एवं महेश मुंदीखेड़ी ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता को नियमित बिजली उपलब्ध कराना शासन और विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है। अघोषित विद्युत कटौती तत्काल बंद की जाए तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि “हम जनता की बिजली कटने नहीं देंगे। यदि बिजली कटौती जारी रही, तो विधायक, कलेक्टर एवं सांसद निवास के सामने पूरी रात तालियां बजाकर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेगी। प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, अधिक बिजली बिलों की शिकायतों की जांच कर राहत दी जाए तथा एक माह के अस्थायी विद्युत कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए उपरोक्त अवसर एआईसीसी सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर, कमल सिंह पहलवान,महेश मुंदीखेड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण, जितेन्द्र शोभाखेडी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू,गुलाब बाई ठाकुर,अरविंद सिंह सेमली जवार ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद मेवाड़ा जातखेड़ा, जगदीश चौहान,महेंद्र टिपाखेड़ी,घनश्याम जांगड़ा, सन्नवर खान,राजकुमार मालवीय, खालिद पठान, रईस घड़ी,

नरेंद्र कुशवाह,चेतन सेमली ,फ़ैज़ उद्दीन, तोशिफ उद्दीन, रशीद नेताजी, सईद टेलर,नवाब बेरी,महेश वर्मा सेवदा, अरविद इलाही, राजकुमार नौगांव, धर्मेन्द्र महुडिया,कमल ठाकुर,मनीष खत्री,हरेंद्र नौगांव,प्यारेपटेल,टोनी कोठारी,डाक्टर एजाज,अखलेश बाबू राजपूत,राहुल पटरिया,शंकर सोनी,डॉ हरि मेवाड़ा, रामचरण डावरिया, कृपाल तोमर, महमूद अंसारी, नासिर पठान,अकेसिंह बागैर, पुष्पेंद्र हरनावदा, दिलीप मालवीय,चेतन भाटी, अजय भाटी,अंशु मुगली, दीपक गोस्वामी,जितेंद्र वर्मा, शुभम मेवाड़ा,निसार मसूदी,बनने खा मंसूरी,राजेश सोलंकी, अशोक जैन,बलवान सिंह भाटी, लखन सिंह बापचा, दीपक खेड़ी, हरेंद्र अरनिया जौहरी, अर्जुन अरनिया, अर्जुन लसुडिया, अजय भाटी, विजय पाटीदार,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे!


