विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित- ‘जादू नही विज्ञान है – समझना, समझाना आसान है’’ के माध्यम से विज्ञान के रहस्यों को किया उजागर

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य एवं विज्ञान प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी सितवत खान ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने, उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और विभिन्न चमत्कारिक घटनाओं के पीछे निहित विज्ञान के बारे में

जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सी.एम. राइज़ विद्यालय में किया गया। इस प्रदर्शनी में आष्टा विकासखण्ड के कई शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता करी। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित होते हैं, उनमें विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ती है और उनमें सृजनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का विकास होता है, विद्यार्थियों में समस्या समाधान, कौशल, विकास में सहायता मिलती है और विज्ञान की नई-नई तकनीकों के बारे में विद्यार्थी सीखते है।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 9वीं के विद्यार्थी मोहित और आयुष ने प्राप्त किया। इन्होंने चंद्रयान 3 की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। द्वितीय स्थान कुसुम बागवान कक्षा 11वीं की छात्रा के समूह ने प्राप्त किया जिन्होंने लेज़र लाईट के माध्यम से घर, बैंक और ऑफिस में एंटी थेफ्ट तकनीकी का प्रदर्शन किया। समाज में अंधविश्वास के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के लिए राजू बागवान, राजेश्वरी मेवाड़ा, प्रज्ञा जामलिया, अनुपमा जामलिया, धनी मेवाड़ा, आराधना झाला, प्राची राजपूत, मुस्कान मेवाड़ा की टीम ने विज्ञान नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रश्न मंच में पियुष मेवाड़ा ने प्रथम, धर्मेन्द्र ने द्वितीय और प्रेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता करेंगें। विज्ञान प्रदर्शनी में पदमा परमार, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. स्मिता नायर, तुलसीराम प्रजापति सेवदा, सुरेश सिंह सिद्धीकगंज ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में अंत्येश धारवां, असमा खानम, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, पवन राया, नवीन मौर्य, वीरेन्द्र सिंह, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, जसपाल सिंह, पल्लवी वर्मा, सतीश वर्मा, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top