

आष्टा । आज मैं अगर विधायक के रूप में आपके सामने खड़ा हूं तो इसका पूरा श्रेय आष्टा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों,आप सभी आशीर्वाददाताओ को है,जिन्होंने अपने भाई,बेटे को चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया और मुझे विधायक बनाया । आपका विधायक आपके हर विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेगा । उक्त उदगार ग्राम पंचायत कानराखेड़ी में आज लगभग 35 लाख रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहे । आपके सरपंच प्रतिनिधि विनोद मेवाड़ा जी ने

आपकी पंचायत के विकास के लिए जो भी वादे किए हैं उन्हें भी पूरा करने का प्रयास करूंगा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर में आज ग्राम पंचायत कनराखेड़ी में 20 लाख रुपए से बनी सीसी रोड एवं 5 लाख रुपए से बनी पुलिया के लोकार्पण तथा 10 लाख रुपए से बनने वाले टीन शेड के निर्माण के भूमि पूजन किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार,आपकी सरकार है । भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के जो भी कार्य और योजनाएं शुरू की है, आज वह ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंची है ।

इसका ज्वलंत उदाहरण है मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना व विकास की अन्य सभी योजनाएं । जिनका लाभ ग्राम पंचायत स्तर तक हितग्राहियों तक पहुंच रहा है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की विकास से आष्टा विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायत जुड़ेगी तथा विकास के हर वो कार्य होंगे जो ग्राम पंचायत स्तर से मेरे पास मांग के रूप में आयेगी । जो भी काम सरपंच हो या हमारे भारतीय जनता पार्टी का जो भी कार्यकर्ता हो,हमारे मंडल अध्यक्ष हो ,

जो कार्य बतायेंगे वह होंगे । ग्राम में वह सब विकास के काम करूंगा जो मांग के रूप में आयेंगे । आज के कार्यक्रम में उपस्थित कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,ज्ञानसिंह मेवाडा, जगदीश मेवाड़ा, बनेसिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, कमल पटेल, सज्जन सिंह मेवाडा,आजबसिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह ठाकुर , जीवन सिंह, विनोद भैया सरपंच प्रतिनिधि, कुमेरसिंह प्रहलाद सिंह, जीवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम के ग्रामीण जन, सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
