पर्यवेक्षक जितेन्द्र गोठानिया की टीम ने सबसे पहले पूरा किया जनगणना कार्य, चार्ज अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने किया सम्मानित

आष्टा। भारत सरकार के महत्वपूर्ण अभियान जनगणना 2027 के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। पर्यवेक्षक जितेंद्र गोठानिया के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम ने निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही अपने आवंटित सर्कल का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।टीम वर्क और समर्पण की मिसाल – जनगणना जैसे जटिल और महत्वपूर्ण कार्य को सबसे पहले खत्म करने वाली इस टीम के उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इस उपलब्धि पर चार्ज अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने करते हुए पूरी टीम के कार्य की समीक्षा करने के पश्चात उसे गुणवत्तापूर्ण पाया और टीम के समर्पण की सराहना की।

पूरी टीम का हुआ सम्मान – एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान चार्ज अधिकारी श्री प्रजापति द्वारा पर्यवेक्षक जितेंद्र गोठानिया सहित संतोष कुमार, कमरूदीन, नारायण सोलंकी, प्रेमसिंह, जितेंद्र वर्मा पूरी टीम को सम्मानित किया गया। चार्ज अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने कहा जनगणना देश के भविष्य की योजनाओं का आधार होती है। श्री गोठानिया और उनकी टीम ने न केवल समय की बचत की है, बल्कि डेटा की शुद्धता का भी पूरा ध्यान रखा है। पर्यवेक्षक श्री गोठानिया ने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम के आपसी सामंजस्य और अथक परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि टीम के हर सदस्य ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाने में पूरी जिम्मेदारी निभाई, जिसके कारण आज हम यह लक्ष्य प्राप्त कर सके हैं। इस अवसर पर राजस्व प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, र्यवेक्षक जितेंद्र गोठानिया सहित संतोष कुमार, कमरूदीन, नारायण सोलंकी, प्रेमसिंह, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।

आष्टा। स्थानीय अदालत परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान नगरपालिका आष्टा द्वारा विशेष वसूली कैंप लगाया गया। इस कैंप के माध्यम से निकाय ने जलकर, संपत्तिकर और समेकित कर के रूप में लाखों रुपये की बकाया राशि वसूल की।कैंप का शुभारंभ और उपस्थिति – वसूली कैंप का विधिवत शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति की उपस्थिति में किया गया।

विकास के लिए कर भुगतान जरूरी – इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने करदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि नगर का विकास सीधे तौर पर नागरिकों द्वारा जमा किए गए करों पर निर्भर करता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि निकाय द्वारा प्रदान की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए समय पर कर जमा करना आवश्यक है। यदि नागरिक हर माह नियमित रूप से कर का भुगतान करेंगे, तो उन पर आर्थिक भार भी नहीं बढ़ेगा और शहर का विकास भी तेजी से हो सकेगा।प्रशासनिक सक्रियता से मिली सफलता – सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि इस बार वसूली के लिए विशेष रणनीति अपनाई गई थी।

प्रचार-प्रसार कर अपील के साथ-साथ नगरपालिका की टीम ने घर-घर जाकर संपर्क किया और मुनादी के जरिए नागरिकों को जागरूक किया। राजस्व अमले की मेहनत का परिणाम यह रहा कि लोक अदालत के माध्यम से संपत्ति कर 1 लाख 20 हजार 635 रूपये, जलकर 1 लाख 98 हजार 831 रूपये इस प्रकार कुल 3 लाख 19 हजार 466 रूपये की बकाया राशि जमा हुई। सीएमओ श्री प्रजापति ने राजस्व टीम और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि निकाय की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए यह टीम वर्क सराहनीय है। इस अवसर पर नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, प्रभारी राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, कमरूद्दीन खां, जगदीश वर्मा, नारायण सोलंकी, मोहम्मद इसरार, सर्वेश भटनागर, प्रियांक शर्मा, हरनाथसिंह मालवीय, संजय शर्मा, कुलदीप सोनी, प्रियांक शर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top